• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

12 किमी की दूरी तय कर रहे भक्तगण, विदेशी भी बोले- जय श्रीराम

by Blitz India Media
January 15, 2025
in Hindi Edition
0
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
गुलशन वर्मा

प्रयागराज। महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहले स्नान में शाम 4 बजे तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर डुबकी लगाई। अनुमान है कि रात तक यह संख्या दो करोड़ तक पहुंच जाएगी। 12 किमी एरिया में 44 स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरे हैं। सिर्फ संगम में हर घंटे 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालुओं ने 45 दिन का कल्पवास शुरू कर दिया।

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ के चलते वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। भीषण ठंड में विदेशी भक्त भी डुबकी लगा रहे हैं। ब्राजील के आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय श्रीराम।

– पहले ही स्नान में दिखा आस्था और उमंग का जोश
– 144 साल बाद बना समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग

60 हजार जवान तैनात
60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिस कर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

पैर रखने की जगह नहीं
संगम पर सुबह इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी। एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी।

गूगल का खास फीचर
महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।

महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

1 of 7
- +
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
महाकुंभ का शुभारंभ : डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

लगातार बढ़ रही भीड़
श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। चारों ओर सिर्फ भीड़ ही नजर आ रही है। ऐसे में मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी लगातार सीटी बजाकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

भक्तों को माला पहनाकर स्वागत मंत्री ने भक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया
शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ में आने वाले भक्तों का माला पहनाकर स्वागत किया। उनसे शहर और संगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इससे पहले प्रयागराज नगर निगम की ओर से फायर ब्रिगेड चौराहे से स्वच्छता रैली निकाली गई।

डीजीपी ने बताया
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है। सुबह नौ बजे तक करीब 60 लाख लोग डुबकी लगा चुके थे। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

ग्रुप में आ रहे श्रद्धालु
मेले में ज्यादातर लोग समूह में आए हैं। समूह का मुखिया अपने साथ एक झंडा रखता है, जिसे देखकर सभी लोग उसके पीछे-पीछे आगे बढ़ते हैं।

संगम क्षेत्र में क्राउड मैनेजमेंट
संगम क्षेत्र में क्राउड मैनेजमेंट के लिए हर चौराहे पर 15 से 20 पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

स्नान के बाद नाचते-गाते हुए घर लौट रहे श्रद्धालु
महाकुंभ में देश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिल रहा है। राजस्थान से आए कुछ श्रद्धालु, जिन्होंने पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की, अब नाचते-गाते हुए अपने घर लौट रहे हैं।

7000 बसें
परिवहन विभाग प्रयागराज के लिए 7000 बसें चला रहा है, जबकि प्रयागराज में 300 शटल बसें चल रही हैं। मुख्य स्नान पर परिवहन निगम ने शटल बसों को मुफ्त रखने का फैसला किया है।

हम यहां आकर धन्य हो गए
साउथ अफ्रीका से आईं निक्क ी ने कहा- यह बहुत ही पावरफुल स्थान है। हम यहां आकर धन्य हो गए हैं।

आई लव इंडिया
रुस से आई महिला भक्त ने कहा- भारत एक महान देश है। मैं पहली बार कुंभ आई हूं। मुझे यहां पर असली भारत दिख रहा है। मैं यहां के लोगों की आस्था देखकर अचंभित हूं। आई लव इंडिया।

जर्मनी से प्रवासी भारतीय परिवार के साथ पहुंचे
मैसूर के मूल निवासी और अब जर्मनी में रह रहे जितेश प्रभाकर अपनी पत्नी सास्किया नॉफ और बेटे आदित्य के साथ महाकुंभ में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं यहां (भारत में) रहता हूं या विदेश में, जुड़ाव होना चाहिए। मैं हर दिन योग का अभ्यास करता हूं।
व्यक्ति को जमीन से जुड़े रहना चाहिए। हमेशा अपने भीतर की यात्रा करने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी पत्नी सास्किया नॉफ ने बताया- मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे यहां आना हमेशा अच्छा लगता है।

स्पेन से आए भक्त ने कहा- मैं बहुत भाग्यशाली
स्पेन से आए भक्त ने कहा- हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने गंगा में पवित्र स्नान किया। इसका भरपूर आनंद लिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

सा. अफ्रीका के श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ बहुत सुंदर
साउथ अफ्रीका से आए श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ बहुत सुंदर है। सड़कें साफ हैं। लोग बहुत मिलनसार हैं। हम सनातन धर्म का पालन कर रहे हैं।

कुंभ में स्नान के पुण्य को बताया
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें गंगा-यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाने वाले अमृत लाभ और पुण्य की प्राप्ति करेंगे। इससे उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।

प्रयागराज जैसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में नहीं
श्रद्धालु पवन कुमार ने बताया- मैं अयोध्या से आया हूं। ये तीर्थ राज प्रयाग है। यह जगह बहुत पवित्र है, ऐसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं है। इसे तीर्थों का राजा भी माना जाता है।

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा
महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्वों के दिन संतों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसकी शुरुआत आज से हुई। मकर संक्रांति पर होने वाले अमृत स्नान के दौरान भी पुष्प वर्षा होगी।

हर 10 मिनट पर एक स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने प्रयागराज से 199 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की। संचालन रविवार रात 12 बजे से शुरू किया गया है। रेलवे का उद्देश्य है कि विभिन्न रूटों पर हर 10 मिनट में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं।

दुर्लभ संयोग
महाकुंभ में 144 साल बाद समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। बुधादित्य, कुंभ और श्रवण नक्षत्र के साथ ही सिद्धि योग बन रहा है। सूर्य, चंद्र और शनि तीनों ग्रह शनि की राशि मकर और कुंभ में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग देवासुर संग्राम के समय बना था।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Brain faster than computer on fourth pass

चौथी पास पर कंप्यूटर से तेज दिमाग

Recent News

Supreme Court
News

EWS does not guarantee fee concession in pvt colleges: SC

by Blitz India Media
June 24, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Supreme Court on June 24 dismissed a plea challenging the Economic Weaker Sections (EWS) criteria...

Read moreDetails
India, US conclude series of meetings for BTA

India, US conclude series of meetings for BTA

June 24, 2026
Iran Prez invites PM Modi to attend Khamenei’s funeral

Iran Prez invites PM Modi to attend Khamenei’s funeral

June 24, 2026
Jaishankar, S Korean counterpart Cho review ties

Jaishankar, S Korean counterpart Cho review ties

June 24, 2026
Yamal Spark Crucial for Spain in World Cup Run

Spanish striker Oyarzabal says team benefits from Yamal’s presence

June 24, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation