• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

13.7 लाख तक की इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

एनपीएस कंट्रीब्यूशन से टैक्स में बचा सकते हैं 96,000 रुपये

by Blitz India Media
February 9, 2025
in Hindi Edition
0
Transforming taxpayer registration
Share on FacebookShare on Twitter
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। सरकार ने अगले फाइनेंशियल इयर से 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है लेकिन अगर आप सैलरीड हैं तो 13.7 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर आपकी टैक्स देनदारी जीरो हो सकती है। यह अतिरिक्त बचत 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन और एनपीएस में निवेश से होगी। इनकम टैक्स कानून की धारा 80सीसीडी(2) के तहत एनपीएस में कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 14 फीसदी तक निवेश टैक्स रिबेट के दायरे में आता है। ओल्ड टैक्स रिजीम में यह सीमा बेसिक सैलरी का 10% है। इस तरह सालाना 13.7 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति पेंशन योजना में योगदान देकर अपने टैक्स में 96,000 रुपये की कमी कर सकता है। हालांकि, यह तभी संभव है जब एम्प्लॉयर कंपनी के कॉस्ट के हिस्से के रूप में एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) बेनिफिट देता है। कर्मचारी इसे खुद नहीं चुन सकते।

मान लीजिए किसी कर्मचारी की सालाना इनकम 13.7 लाख रुपये है। इसमें 50% बेसिक सैलरी 6.85 लाख रुपये है, तो 14% पर एनपीएस कंट्रीब्यूशन 95,900 रुपये होगा। इसके साथ ही 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ पूरे 13.7 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। हैरानी की बात है कि लाखों टैक्सपेयर्स इस मौके का फायदा नहीं उठा रहे हैं। एनपीएस लाभ लगभग 10 साल पहले शुरू किया गया था, लेकिन मुश्किल से 22 लाख टैक्सपेयर्स ने इसमें निवेश किया है।

एनपीएस से क्यों दूर हैं निवेशक
टैक्स फाइलिंग पोर्टल Taxspanner.com के सीईओ सुधीर कौशिक ने कहा कि केवल कुछ कॉरपोरेट ही एनपीएस लाभ शुरू करने में रुचि रखते हैं और इससे भी कम कर्मचारी इसमें नामांकन करने के इच्छुक हैं। अधिकांश निवेशक लंबे लॉक-इन और मैच्योरिटी पर निकासी पर पाबंदियों से हतोत्साहित हैं। इसमें असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर रिटायरमेंट से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता है। मैच्योरिटी पर भी केवल 60% रकम ही निकाली जा सकती है जबकि शेष 40% को अनिवार्य रूप से लाइफलॉन्ग पेंशन पाने के लिए एन्युटी में निवेश करना पड़ता है।

जानकारों का कहना है कि ये पाबंदियां वास्तव में निवेशक को लाभ पहुंचाती हैं। एचडीएफसी पेंशन के सीईओ श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘जरूरी नहीं कि एनपीएस में लिक्विडिटी की कमी बुरी हो, क्योंकि पैसा सही जगह पर है। अगर इसे लंबे समय तक रखा जाए तो निवेश पर बहुत अधिक रिटर्न मिल सकता है।’

एनपीएस के कई दूसरे फायदे भी हैं। निवेशक एसेट मिक्स चुन सकता है, फंड के बीच स्विच कर सकता है और बिना किसी टैक्स लायबिलिटी के पेंशन फंड मैनेजर भी बदल सकता है। एनपीएस में उद्योग में सबसे कम फंड मैनेजमेंट फीस भी है। यह सालाना 0.09% है जबकि सस्ते म्यूचुअल फंड भी 1-1.5% फीस लेते हैं।

Related Posts

school
Hindi Edition

1.24 करोड़ सैलरी! यहां टीचर को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

April 15, 2026
UPTET 2026
Hindi Edition

यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कैसे भरें फॉर्म ?

April 15, 2026
एक साल का बीएड कोर्स 2026
Hindi Edition

एक साल का बीएड कोर्स बहाल करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं

April 15, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं
Hindi Edition

न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं

April 15, 2026
Education
Hindi Edition

अमेरिका में नहीं पढ़ना चाहते भारतीय छात्र

April 15, 2026
CBSE
Hindi Edition

क्यूआर कोड का बोर्ड या परीक्षा प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं

April 15, 2026
Load More
Next Post
Shraddha does not want to let internet media dominate

इंटरनेट मीडिया को हावी नहीं होने देना चाहतीं श्रद्धा

Recent News

Pandya presents Chhetri with MI jersey
News

Pandya presents Chhetri with MI jersey

by Blitz India Media
April 15, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian football legend Sunil Chhetri made a special appearance at the Mumbai Indians training session at...

Read moreDetails
Railways

Railways reach 99.6 pc electrification

April 15, 2026
vegetable

WPI rises in March on energy price surge

April 15, 2026
modi

PM Modi inaugurates Bhairavaikya Mandir

April 15, 2026
Two-time Olympic champion Axelsen retires

Two-time Olympic champion Axelsen retires

April 15, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation