ब्लिट्ज ब्यूरो
बेंगलुरु। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने कहा है कि अगले 3-5 साल में भारत का रक्षा निर्यात 1000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। उन्होंने बताया कि 2035 तक यह आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
डॉ. कामत ने एलसीए तेजस, ब्रह्मोस, पिनाका मिसाइल सहित कई स्वदेशी हथियार प्रणालियों के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान स्टील्थ 2028-29 तक अपनी पहली उड़ान भरेगा।
बच नहीं सकेंगे पाक के ड्रोन
बीएसएफ ने अडाणी डिफेंस के साथ मिलकर एक अत्याधुनिक ड्रोन रोधी सिस्टम विकसित किया है। यह सिस्टम 15 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के ड्रोन का पता लगा सकता है और 10 किलोमीटर की दूरी पर उसे नष्ट कर सकता है। इस तकनीक की मदद से पंजाब सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले कई ड्रोन मार गिराए गए हैं, जो हथियार और नशीले पदार्थ ला रहे थे। यह सिस्टम जल्द ही भारतीय सेना में भी शामिल किया जाएगा, जो देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करेगा।























