• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सत्र 22 मार्च से

- कोलकाता में पहला मैच, दिल्ली में पांच मुकाबले

by Blitz India Media
February 24, 2025
in Hindi Edition
0
IPL 2025 auction dates announced
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2025 के 18वें सत्र की शुरुआत 22 मार्च से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 13 आयोजन स्थलों पर 74 मुकाबले खेले जाएंगे। सत्र की शुरुआत गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान में मैच के साथ होगी।

आइपीएल 2025 का संस्करण 65 दिन तक चलेगा। इस लीग के दौरान एक और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें एक दिन में दो मैचों की संख्या बढ़ाई गई है। इस सीजन में कुल 12 डबल हैडर मैच होंगे। दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू स्थल विशाखापत्तनम होगा और ये टीम 24 मार्च को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना लीग अभियान यहीं से शुरू करेगी। गुवाहाटी और विशाखापत्तनम दो-दो मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि धर्मशाला में तीन मैच होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रायल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स को एक समूह में रखा गया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनक सुपर जाइंट्स दूसरे समूह में हैं। प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य सभी टीमों और दूसरे समूह की एक पूर्व निर्धारित टीम के साथ दो बार खेलेगी, जबकि दूसरे समूह की बाकी चार टीमों के साथ एक बार खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टास का समय 7 बजे रखा गया है। वहीं, डबल हेडर मैचों का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। आइपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा।

– 25 मई को होगा फाइनल
क्वालीफायर और एलॉमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में, जबकि क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता में आयोजित होगा। पहला डबल हैडर मुकाबला 23 मार्च को होगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद और राजस्थान रायल्स के बीच टक्क र होगी, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। संस्करण में कुल 12 डबल हैडर मुकाबले होंगे, जिसमें से चार मैचों में राजस्थान रायल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को दिन के मुकाबले खेलने होंगे। बाकी टीमों को दो-दो दिन के मुकाबले मिलेंगे। इस बार आइपीएल में एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम होगी, जो लगातार तीन मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

लखनऊ में खेले जाएंगे सात मैच
गुवाहाटी और विशाखापत्तनम दो-दो मैच की मेजबानी करेंगे, जबकि धर्मशाला में तीन मैच होंगे। क्वालीफायर-1 और एलीमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में, जबकि क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता में आयोजित होंगे।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 अप्रैल से 11 मई तक पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें मुंबई इंडियन, राजस्थान रायल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी।

Related Posts

चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
'मेक इन इंडिया' मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग
Hindi Edition

‘मेक इन इंडिया’ मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग

May 7, 2026
आत्मनिर्भर होगी नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी
Hindi Edition

आत्मनिर्भर होगी नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी

May 7, 2026
लिवर से करें लव, बदलें आदत, पाएं सेहत
Hindi Edition

लिवर से करें लव, बदलें आदत, पाएं सेहत

May 7, 2026
Load More
Next Post
हाथ के हुनर से सुल्तानपुर व अन्य जिलों में खास पहचान बनाई नसरीन ने

हाथ के हुनर से सुल्तानपुर व अन्य जिलों में खास पहचान बनाई नसरीन ने

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation