ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अच्छी कंपनी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती आ गई है। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (एजीटी) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया इफको की आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर 1 मार्च से शुरू हो गई है जिसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते है।
योग्यता:इफको ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर पूर्णकालिक डिग्री की होनी चाहिए। डिग्री में सामान्य/ओबीसी के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं एससी/एसटी के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। केवल 2022 या उसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-
IFFCO AGT Recruitment 2025 Notification PDF
आयुसीमा-उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है। आयुसीमा की गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी – प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को 33,300/- प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं प्रशिक्षण के बाद 37,000-70,000/- प्रति माह वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया – प्रारंभिक ऑनलाइन टेस्ट, अंतिम ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि- 1 वर्ष
सेवा बॉन्ड – सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों से 80,000 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों से 20,000 रुपये का बॉन्ड 3 वर्ष की सेवा के लिए साइन करवाया जाएगा। इफको ने वैकेंसी की डिटेल्स शेयर नहीं की है। वहीं इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इफको की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।













