• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम

संघर्षों से हर संकट, चुनौती पर विजय पाकर रचा इतिहास

by Blitz India Media
June 17, 2026
in Hindi Edition
0
मीनाक्षी भाटिया

ब्लिट्ज ब्यूरो

ऋषिकेश। परिस्थिति कितनी भी विषम क्यों न हों, अगर दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कड़ी मेहनत से लक्ष्य को पाने में जुटा जाए तो असंभव कुछ भी नहीं है।

ऋषिकेश में बेहद सामान्य परिवार में रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में एसडीएम के पद पर चयनित होकर इस कथन को चरितार्थ कर दिखाया है। एक साल पहले मीनाक्षी की बड़ी बहन भी उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर सांख्यिकी अधिकारी बनी थी।
ऐसे में मीनाक्षी की सफलता न सिर्फ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, बल्कि पुत्र मोह की मानसिकता पालने वाले समाज के लिए भी बड़ी सीख बनेगी।
प्रगति विहार निवासी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि वह दो साल पहले यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू दे चुकीं लेकिन पांच अंक से चयन से चूक गईं।
उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पहली बार दी, जिसमें उनका चयन हो गया है। बताया कि उन्होंने 2020 में ऋषिकेश परिसर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से बीकॉम किया है जिसमें वह विवि में रैंक 1 गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

बताया कि दो वर्ष पहले उत्तराखंड पीसीएस में उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया का सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयन हुआ था, जिसके बाद वह भी उत्तराखंड पीसीएस की तैयारी के लिए प्रेरित हुईं। वर्तमान में शिल्पा भाटिया पौड़ी में तैनात हैं। नीलम भाटिया ने कहा कि उनकी दोनों बेटियों ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। कहा कि उनकी दोनों बेटियों ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह उन लोगों के लिए भी सीख है जो बेटी की तुलना में बेटों को अधिक महत्व देते हैं।

संघर्ष से भरी है दोनों बहनों की कहानी

मीनाक्षी भाटिया और शिल्पा भाटिया की सफलता की कहानी संघर्ष से भरी है। मीनाक्षी ने बताया कि वे दोनों बहनें पढ़ाई के साथ अपनी मां नीलम भाटिया को टिफिन सेवा में पूरा सहयोग करती थीं। उनकी मां भोजन बनाती थी और दोनों बहनें पैदल लंबी दूरी नापकर टिफिन की होम डिलीवरी करती थीं। कुछ समय बाद पैसे जुटाकर उन्होंने स्कूटी खरीदी तो होम डिलीवरी में थोड़ा समय बचने लगा और उन्होंने उस समय को पढ़ाई में लगाया। मीनाक्षी ने बताया कि वह तहसील कर्मियों को भी टिफिन की डिलीवरी करने जाया करती थी।

यह गर्व की बात है कि अब उन्हें तहसील प्रशासन की कमान संभालने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि टिफिन सेवा के अलावा उनकी बहन शिल्पा ने ट्यूशन सेंटर भी शुरू किया था, वह भी ट्यूशन में क्लास देकर घर की आर्थिकी सुधारने में योगदान दिया करती थी। वह किराये के घर में रहती हैं। अब वह जल्द अपना घर खरीदेंगी।

डेढ़ साल की उम्र में पिता को खोया

मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता का निधन हुआ, तब वह महज डेढ़ वर्ष की थी। उनकी बड़ी बहन साढ़े छह वर्ष की थी। उनके पिता आईएसबीटी ऋषिकेश में छोटी सी दुकान चलाते थे। पिता के जाने के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा था। उनकी माता ने टिफिन सर्विस शुरू कर दो वक्त की रोटी की व्यवस्था की।

चार साल इंटरनेट से बनाई दूरी

मीनाक्षी ने अपनी स्ट्रेटेजी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कई प्रमुख पुस्तकों से अध्ययन किया है। उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की। उन्हें टेस्ट सीरीज से काफी मदद मिली। कहा कि वह चार साल से इंटरनेट से दूर रहीं। सिर्फ अति आवश्यकता में ही सीमित उपयोग किया।

Related Posts

modi
Hindi Edition

सामूहिक सोच और स्वप्न का समय

June 17, 2026
modi
Hindi Edition

इन 12 साल और 15 दिन का हासिल

June 17, 2026
bsnl
Hindi Edition

बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर नौकरी

June 17, 2026
UP government gives approval, paving the way for recruitment of 45,000 home guards
Hindi Edition

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर में घोषित करने की तैयारी

June 17, 2026
SSC CGL 2026 भर्ती के बीच ED में 1200 नए पदों को मंजूरी
Hindi Edition

ईडी में 1200 से अधिक कर्मचारियों की होगी भर्ती

June 17, 2026
यूपीपीएससी
Hindi Edition

बेकार नहीं जाएगी यूपीएससी की तैयारी

June 17, 2026
Load More
Next Post
UP government gives approval, paving the way for recruitment of 45,000 home guards

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर में घोषित करने की तैयारी

Recent News

News

PM Modi’s holds talks with UK PM Starmer

by Blitz India Media
June 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi and his UK counterpart Keir Starmer's talks on ways to add more...

Read moreDetails
export

India’s annual exports surge to $863 billion

June 16, 2026
PM Modi arrives in France Evian to attend G7 Summit

PM Modi arrives in France’s Evian to attend G7 Summit

June 16, 2026
JCO, 3 soldiers injured in landmine explosion in Rajouri

JCO, 3 soldiers injured in landmine explosion in Rajouri

June 16, 2026
IIT Madras, IITM Global sign MoUs worth nearly $100 m

IIT Madras, IITM Global sign MoUs worth nearly $100 m

June 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation