• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर में घोषित करने की तैयारी

प्रक्रिया निर्णायक दौर में, 41424 पदों पर होगी नियुक्ति

by Blitz India Media
June 17, 2026
in Hindi Edition
0
UP government gives approval, paving the way for recruitment of 45,000 home guards

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 41 हजार से ज्यादा पदों पर चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। अप्रैल 2026 में लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार की ओर से हुई समीक्षा बैठक में साफ संकेत मिले हैं कि अंतिम परिणाम सितंबर में घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों की निगाहें अब रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिक गई हैं।

मुख्यमंत्री ने की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अप्रैल में थी लिखित परीक्षा

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य होमगार्ड्स एनरोलमेंट मार्गदर्शिका के तहत 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके लिए अप्रैल 2026 में लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार अंतिम परिणाम सितंबर 2026 में जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन समीक्षा बैठक में यह जानकारी दिए जाने के बाद अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

चयनित को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सीधे ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के प्रशिक्षण संस्थानों में 90 दिन का आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान अनुशासन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और अन्य जरूरी विषयों की जानकारी दी जाएगी।

सरकार क्यों दे रही प्रशिक्षण पर जोर?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होमगार्ड केवल पुलिस के सहयोगी नहीं हैं, बल्कि आपदा राहत, भीड़ नियंत्रण, चुनावी ड्यूटी और जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अग्रिम भूमिका निभाते हैं। इसलिए भर्ती के बाद गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना बेहद जरूरी है, ताकि एक सक्षम और पेशेवर बल तैयार किया जा सके।

होमगार्ड बल को मजबूत करने की तैयारी

सरकार का लक्ष्य होमगार्ड संगठन को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाना है। इसी दिशा में नई भर्ती के जरिए खाली पदों को भरने के साथ-साथ प्रशिक्षण, डिजिटल व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
bsnl

बीएसएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर नौकरी

Recent News

piyush-goyal
News

Goyal’s visit to Spain, Belgium set to deepen India-EU ties

by Blitz India Media
July 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: As India and the European Union work towards the early implementation of the India-EU Free Trade...

Read moreDetails
ONGC Completes Second Geothermal Well in Ladakh's Puga Valley

ONGC drills second geothermal well in Ladakh

July 13, 2026
real estate

Real estate logs $3.2 b in private equity investments

July 13, 2026
crude oil

Crude oil prices jump over 4 pc

July 13, 2026
US launches fresh strikes on Iran

US launches fresh strikes on Iran

July 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation