ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय सेना बड़ी संख्या में अग्निवीरों की भर्ती करने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindianarmy. nic.in पर जाकर किया जा सकेगा। अभ्यर्थी अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अपडेट रखें और इन्हें एक्टिव भी रखें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट, हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी, लेटेस्ट फोटो की सॉफ्ट कॉपी, 10वीं 12वीं व अन्य शैक्षणिक सर्टिफिकेट, मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र पहले से स्कैन करके रख लें।
होम पेज पर जेसीओ/ओआर/ अग्निवीर एनरोलमेंट वाले सेक्शन में अप्लाई या लॉगिन के लिंक को क्लिक करें।
आपसे स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा भरने को कहा जाएगा। उसे भरकर सबमिट करें। अब अग्निवीर लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी पॉप-अप होगी, वहां कंटीन्यू बटन पर क्लिक करें।
अब आपको फॉर्म भरने के लिए जरूरी दिशानिर्देश मिल जाएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़कर कंटीन्यू बटन क्लिक करें। अब फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया शुरू करें। मांगी गई जानकारी भरते जाएं। अंत में फीस ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म का प्रिंट निकालना न भूलें।
क्या है योग्यता
-अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)
– 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी।
– जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा।
अग्निवीर टेक्निकल
-फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों (एग्रीगेट) के साथ 12वीं पास जरूरी है। हर विषय में कम से कम 40 फीसदी मार्क्स जरूर हों।
अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
किसी भी स्ट्रीम में कम के कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स / बुक कीपिंग में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी।
– अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर कैटेगरी के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
– कम से कम 10वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
-श्रेणी2-अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास कम से कम 8वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
महिला मिलिट्री पुलिस योग्यता
-45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास। हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
कद-काठी संबंधी योग्यता
अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं व 10वीं पास के लिए लंबाई कम से कम 169 सेमी और छाती 77 सेमी हो। 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो। कुछ राज्यों में लंबाई 170 तो कुछ में 165 तो कुछ में 163 ही मांगी गई है। अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल 162 सेमी लंबाई हो। छाती 77 सेमी हो। 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो।













