ब्लिट्ज ब्यूरो
भोपाल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश में नई भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत लाइब्रेरियन पदों पर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया एमपीपीएससी की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर 27 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जिसमें अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि 26 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां : •आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, •करेक्शन विंडो 4 मार्च से 28 मार्च, •एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 23 मई, •परीक्षा तिथि 1 जून
वैकेंसी:लाइब्रेरियन की यह भर्ती कुल 80 पदों के लिए है। कैटेगिरी वाइज वैकेंसी अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं। श्रेणी रिक्तियां : अनारक्षित- 21, अनुसूचित जाति- 13, अनुसूचित जनजाति-16, अन्य पिछड़ा वर्ग- 22, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-08 कुल- 80
योग्यता: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री (कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, भाषा, कानून) आदि में होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी/ नेट/ सीएस आईआर नेट/ एमपी सेट / स्लेट परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। पीएचडी धारक उम्मीदवारों के लिए नेट, सेट, स्लेट जरूरी नहीं।
योग्यता: संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- MPPSC Librarian Recruitment 2025 Notification PDF ।













