• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ट्रंप के टैरिफ वार के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था गिरी

-पहली तिमाही में 0.3 प्रतिशत घटी जीडीपी, मंदी की आशंका

by Blitz India Media
May 2, 2025
in Hindi Edition
0
tariffs
ब्लिट्ज ब्यूरो

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अमेरिका की अर्थव्यवस्था ने 2025 की पहली तिमाही में अप्रत्याशित रूप से गिरावट दर्ज की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.3% की कमी आई है, जो कि बीते तीन वर्षों में पहली तिमाही गिरावट है। 2024 की आखिरी तिमाही में यह वृद्धि दर 2.4% थी।
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह गिरावट आने वाले समय में अमेरिका में मंदी की संभावनाओं को बल दे सकती है।
आयात में असामान्य वृद्धि
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीडीपी में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है टैरिफ को लेकर आशंकाओं के चलते अमेरिकी कंपनियों द्वारा किया गया भारी आयात। टैरिफ लागू होने से पहले कंपनियों ने बड़ी मात्रा में विदेशी सामान मंगवा लिया, जिससे व्यापार संतुलन पर असर पड़ा और जीडीपी प्रभावित हुई।
उपभोक्ता खर्च में गिरावट
उपभोक्ता खर्च, जो अमेरिकी जीडीपी का लगभग 70% हिस्सा है, इस तिमाही में सुस्त रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, महंगाई, ब्याज दरों और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते आम नागरिकों ने खरीदारी में कटौती की है।
बोस्टन कॉलेज के अर्थशास्त्री ब्रायन बेथ्यून का कहना है, अगर उपभोक्ता खर्च की यह प्रवृत्ति बनी रही, तो यह आर्थिक मंदी की दिशा में पहला संकेत हो सकता है।
मंदी की संभावना 55% तक पहुंची
इंडिपेंडेंट अर्थशास्त्री जोसेफ ब्रुसुएला के मुताबिक, अमेरिका के आर्थिक संकेतकों को देखते हुए, अगले 12 महीनों में देश में मंदी आने की संभावना 55% है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर भी इसका असर पड़ सकता है।
टैरिफ नीति फिर से केंद्र में
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही चीन के साथ टैरिफ युद्ध को फिर से तेज कर दिया है। अब तक चीनी सामानों पर 125% तक टैरिफ लगाया जा चुका है, जिससे उनकी लागत अमेरिका में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। यह कदम अमेरिकी बाजार में चीनी उत्पादों की बिक्री को कम करने के लिए उठाया गया है।
दूसरी ओर, ट्रम्प प्रशासन ने 75 से ज्यादा देशों को 90 दिनों की टैरिफ छूट भी दी है, ताकि नए व्यापार समझौतों पर बातचीत की जा सके।
चीन की प्रतिक्रिया और रणनीति
चीन ने भी जवाबी टैरिफ बढ़ाते हुए कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क 34% से बढ़ाकर 84% कर दिया है. इसके साथ ही चीन ने घरेलू उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर का अतिरिक्त लोन पैकेज अपने औद्योगिक क्षेत्र को दिया है।
हुआवेई जैसी टेक कंपनियों ने इस समर्थन का लाभ उठाते हुए बड़े स्तर पर रिसर्च और डेवलपमेंट परियोजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि शंघाई में नया रिसर्च सेंटर, जो गूगल के मुख्यालय से 10 गुना बड़ा है।

Related Posts

विद्युतीकरण
Hindi Edition

आजादी के 80 साल बाद गांव में पहुंचेगी बिजली, जश्न में डूबे ग्रामीण

June 19, 2026
यूनेस्को के नाम पर दुर्गा पूजा में करोड़ों का खेल?
Hindi Edition

यूनेस्को के नाम पर दुर्गा पूजा में करोड़ों का खेल?

June 19, 2026
मणिपुर में बंधक बनाए गए 31 लोग रिहा
Hindi Edition

मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

June 19, 2026
D.K. Shivakumar to Take Oath as Karnataka CM on June 3
Hindi Edition

कर्नाटक के नए सीएम शिवकुमार ने खड़गे के बेटे को कैबिनेट में अहम पद से नवाजा

June 19, 2026
केरल में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Hindi Edition

केरलम में एटीएस का बड़ा एक्शन, आधार कार्ड के साथ 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

June 19, 2026
Annamalai quits BJP, party accepts resignation
Hindi Edition

अन्नामलाई का इस्तीफा बीजेपी ने किया मंजूर

June 19, 2026
Load More
Next Post
17 crore people came out of poverty in India in 10 years

भारत में 10 साल में गरीबी से बाहर आए 17 करोड़ लोग

Recent News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin
News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin

by Blitz India Media
June 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi met with Benoit Bazin, Chairman and Chief Executive Officer (CEO) of Saint-Gobain,...

Read moreDetails
Commercial energy storage to surge over 30 times

Commercial energy storage to surge over 30 times

June 18, 2026
India successfully tackling global energy shock

India successfully tackling global energy shock

June 18, 2026
delhi-high-court

Centre defends Telegram suspension in court

June 18, 2026
Artificial-intelligence

Nasscom calls for implementation of AI governance

June 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation