• Latest
  • All
  • Special
  • Spotlight
  • Business
  • Lifestyle
  • India
  • Opinion
  • News
  • Politics
  • Economy
  • Sports
  • Latest
  • Health
  • Nation builder
  • The blitz special
  • Multilateral
  • Perspective
  • Blitz india
  • Latest news
  • Social
  • Rising india
  • A tribute
  • Maharashtra
  • world
  • G20 podium
  • Books
  • States
  • Gender equality
  • Focus uk
  • Eco-focus
  • Entertainment
  • International
  • Legal
  • Econmy/sports
  • Nation
  • world cup
  • Campaign
  • Update
Not Delhi, the whole world is impressed by 'Kalkal'

दिल्ली नहीं, दुनिया कायल है ‘कलकल’ की

June 13, 2025
PM Modi lauds Netanyahu for wearing Indian attire

PM Modi lauds Netanyahu for wearing Indian attire

February 26, 2026
DRAP Targets Zero Dumpsites by 2026 Under Swachh Bharat

Target: Zero Dumpsite

February 26, 2026
National Biopharma Mission

Policy push to build resilient ecosystem

February 26, 2026
Swachh Bharat Mission

Sustained cleanliness

February 26, 2026
ANI interview PM Modi

AI a force-multiplier

February 26, 2026
PM Modi extends warm welcome to French Prez Macron

India, France elevate ties

February 26, 2026
PM Modi bilateral meetings

PM Modi holds bilateral meetings with leaders

February 26, 2026
AI Summit Brings Global Leaders and Investors to India

Pichai says he is struck by pace of change in India

February 26, 2026
Zverev downs Moutet to advance in Mexico Open

Zverev downs Moutet to advance in Mexico Open

February 25, 2026
Indian tech startups funding 2025

India’s tech startups raise funds worth $9.1 billion

February 25, 2026
Semiconductor GCC hiring Q4 2025 India

Hiring in semiconductor GCCs rebound

February 25, 2026
PM Modi arrives in Israel, received by Netanyahu

PM Modi arrives in Israel, received by Netanyahu

February 25, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

दिल्ली नहीं, दुनिया कायल है ‘कलकल’ की

कद्रदानों में अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन भी

by Blitz India Media
June 13, 2025
in Hindi Edition
Not Delhi, the whole world is impressed by 'Kalkal'
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। पुलिस… मतलब कड़क अंदाज, कठोर कार्यशैली, कड़ा अनुशासन। चौबीसों घंटे केस, कोर्ट-कचहरी, कानून, कायदा, कार्रवाई, कैदी, एनकाउंटर, लाठीचार्ज, हथकड़ी, जमानत, मुजरिम एफआईआर आदि आदि। ऐसा मान लिया जाता है कि पुलिस कर्मचारी या अधिकारी का जीवन भावशून्य व संवेदनाविहीन हो जाता है।

खाकीधारियों की भीड़ में कुछ ऐसी शख्सियतें भी हैं जो कठोर प्रतिबद्धता के साथ कर्तव्य पालन में आदर्श बन कर खड़े हैं पर साथ ही व्यस्त दिनचर्या में से कुछ पल निकाल कर यह साबित कर रहे हैं कि खाकी सिर्फ कठोरता का पर्याय नहीं। कला, संस्कृति, काव्य, तूलिका भी उनके जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह शख्सियत हैं तूलिका के मास्टर और कविता के फनकार राजेन्द्र सिंह ‘कलकल’। दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर यानी एसीपी (पीएचक्यू) राजेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में कविता से श्रोताओं को उल्लासित, रोमांचित व भावविभोर करते देखा जा सकता है। देखते ही देखते वह साथ या सामने बैठे व्यक्ति का ऐसा सजीव कैरीकेचर बना देंगे कि आप दंग रह जाएंगे। एक ‘शार्प’ कार्टूनिस्ट के तौर पर ‘कलकल’ को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली है। उनके कद्रदानों में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जानसन भी हैं जिन्होंने अपना कार्टून देख कर 10, डाउनिंग स्ट्रीट (सन ्1735 से लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों का निवास स्थान) से ‘कलकल’ को प्रशंसा का पत्र भेजा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और देश के मिसाइल मिशन के सूत्रधार एपीजे अब्दुल कलाम को जब राजेन्द्र ‘कलकल’ ने उनका कैरीकेचर दिया तो वे इतने प्रभावित हुए कि उस पर लिख दिया, ‘वैरी गुड कार्टून’। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, सदी के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर कपिल देव और तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा भी उनके प्रशंसकों में शामिल हैं। ‘कलकल’ के बनाए कार्टून पर इन सभी ने हस्ताक्षर किए हैं व कमेंट लिखे हैं। राजेन्द्र ‘कलकल’ के बनाए कार्टून/ कैरीकेचर की सूची काफी लंबी है।

YOU MAY ALSO LIKE

रंग में भंग डाला तो खैर नहीं, अराजकता व उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेंगे : योगी

बड़ा फैसला, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी

दिल्ली पुलिस के इतिहास पर किए गए शोध, साहित्यिक प्रतिभा, अध्यात्मवाद और व्यवहारवाद आदि को देख कर सहज रूप से उनकी ‘वर्सेटाइल पर्सनैलिटी’ का अहसास हो जाता है। हरियाणा के भिवानी जिले के मूल निवासी राजेंद्र सिंह ‘कलकल’ की बहुमुखी प्रतिभा पर अभी तक हरियाणा साहित्य अकादमी या केंद्र सरकार की साहित्य, कला, शिक्षा, सामाजिक एजेंसियों की नजर न पड़ना आश्चर्यजनक है।

संग्रहालय के सूत्रधार
एसीपी राजेन्द्र सिंह ‘कलकल’ दिल्ली पुलिस के संग्रहालय के सूत्रधार और अनुसंधानकर्ता भी हैं। किंग्स्वे कैंप स्थित यह संग्रहालय कई मायनों में अद्भुत है। ‘हिस्ट्री एंड हेरिटेज बुक आफ दिल्ली’ में राजेंद्र ‘कलकल’ का अहम योगदान है। दिल्ली पुलिस की पहली काफी टेबल बुक इन्हीं के शोध पर आधारित थी।

आजादी से पहले की पुलिस यूनिफॉर्म, बंदूक, टोपी, पुलिस थानों की पहचान, फोटो, जुर्माना, पहली एफआईआर, इंस्पेक्शन बुक, पहला वायरलैस सेट जैसी अनेक रोचक और खोजपरक जानकारी इस संग्रहालय में मौजूद है। दिल्ली पुलिस की वेबसाइट ‘कलकल’ के कार्टूनों से भरी है। हर कार्टून इतना परफेक्ट कि आप देखते रह जाएंगे। दिल्ली पुलिस की पत्रिकाओं, कैलेंडर में उनके कार्टून छप चुके हैं।

‘कलकल’ जाने माने कवि भी हैं। उनकी कविताओं व साहित्य रचनाओं में जीवन के कठोर, चुटीले व रोचक किस्सों व प्रेरणादायक वृतांत का समावेश होता है। वह सामाजिक बंधनों की परंपरा को कायम रखने में भी सबसे आगे हैं। वह उपदेशक (मूटीवेशनल स्पीकर) की भूमिका भी निभा रहे हैं जिसमें वह अपने संदेशों में जीवन के प्रति आशावाद और उत्साह का संचार करते हैं। वह बाकायदा मूटीवेशनल क्लास भी लगाते हैं जिसमें दैनिक जीवन के तनावों से मुक्ति पाने के टिप्स दिए जाते हैं। ये टिप्स गीता की शिक्षा पर आधारित होते हैं।

इन क्लासों में बढ़ती भीड़ इनकी निरंतर बढ़ती लोकप्रियता को स्वयं साबित करती है। बच्चे, युवा, प्रौढ़, बुजुर्ग सभी के लिए होते हैं उनके टिप्स।

प्रमुख कद्रदान
– पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम
– पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
– ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जानसन
– भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी
– पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
– सदी के नायक अमिताभ बच्चन
– दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव
– तिब्बती नेता दलाई लामा
– अभिनेता अनुपम खेर
– पूर्व सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी
– दिग्गज लेखक, पत्रकार, स्तंभकार खुशवंत सिंह
– पत्रकार रजत शर्मा
– अभिनेता अनुपम खेर
– पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
– पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव
– पूर्व सीएम शीला दीक्षित
– अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा
– दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना

– अपना कैरीकेचर देख ‘मिसाइलमैन’ ने लिखा, ‘वैरी गुड कार्टून’
– ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने लैटर भेज कर धन्यवाद किया
– खाकी के कठोर कैनवास पर कला के सतरंगी अक्स बुन रहे एसीपी राजेन्द्र सिंह

Previous Post

धोनी आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल

Next Post

एलन मस्क की स्टारलिंक को दूरसंचार मंत्रालय से मिला लाइसेंस

Related Posts

रंग में भंग डाला तो खैर नहीं, अराजकता व उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेंगे : योगी
Hindi Edition

रंग में भंग डाला तो खैर नहीं, अराजकता व उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेंगे : योगी

February 26, 2026
बड़ा फैसला, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी
Hindi Edition

बड़ा फैसला, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी

February 26, 2026
देश के पहले ग्रीन फील्ड रोड को मिलेगी जाम से निजात
Hindi Edition

देश के पहले ग्रीन फील्ड रोड को मिलेगी जाम से निजात

February 26, 2026
नासिक हाइवे पर नया साकेत क्रीक ब्रिज तैयार
Hindi Edition

नासिक हाइवे पर नया साकेत क्रीक ब्रिज तैयार

February 26, 2026
देश को मिली पहली संगीतमय सड़क
Hindi Edition

देश को मिली पहली संगीतमय सड़क

February 26, 2026
पीएम मोदी बोले- इंडिया AI समिट 2026 में भारत बना ग्लोबल AI हब
Hindi Edition

पीएम मोदी का टेक वर्ल्ड के दिग्गजों से भारत में निवेश का आह्वान

February 26, 2026

Economy

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc
Economy

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

by Blitz India Media
February 6, 2026

Blitz Bureau NEW DELHI: The Finance Ministry is considering raising the foreign direct investment (FDI) limit in public sector banks...

Read moreDetails
Boosts safety, affordability, and global acceptance

Boosts safety, affordability, and global acceptance

February 6, 2026
AI-for-humanity

AI for humanity – I

February 6, 2026
Public funds for private projects

Public funds for private projects

February 6, 2026
Deserting no more

Deserting no more

January 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation