• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पाक ने फिर माना, भारत ने नूर खान-शोरकोट एयरबेस तबाह किए

कहा, सऊदी प्रिंस का फोन आया था, फिर उन्होंने भारत से बात की

by Blitz India Media
June 27, 2025
in Hindi Edition
0
Pakistan again admits that India destroyed Noor Khan-Shorkot airbases
ब्लिट्ज ब्यूरो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने जियो न्यूज पर खुलासा किया है कि भारत ने उनके नूरखान-शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया था। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने पहली बार माना है कि भारत ने उनके दो बड़े एयरबेस नूर खान और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया था। डार ने बताया कि 6-7 मई की रात को पाकिस्तान जवाबी हमला करने की तैयारी कर रहा था, तभी भारत ने दोबारा स्ट्राइक कर दी और नूरखान-शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया।
इससे पहले पाकिस्तान सरकार और सेना ने भारत के हमले की बात को नकारा था। हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तानी शहबाज शरीफ ने और अब डिप्टी पीएम इशाक डार ने हमलों की पुष्टि कर दी है।
वहीं, डार ने सीजफायर के पीछे सऊदी प्रिंस की पहल दिल्ली होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि, ‘6-7 मई की रात को हमले के 45 मिनट बाद सऊदी प्रिंस ने फोन कर भारत से बातचीत का प्रस्ताव दिया था, फिर हमारे हां कहने पर उन्होंने भारत से बातचीत की थी। दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।
इशाक डार के दो बड़े खुलासे
1. भारत ने हमारे 2 बड़े एयरबेस पर हमला किया। इशाक डार ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हमारी बात हो गई थी। उन्होंने फोर्सेज को रेडी रहने को कह दिया था। सब डिसाइड हो गया था कि हमें क्या रोलआउट करना है। हम भारत पर सुबह 4 बजे के बाद बड़ा हमला करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही भारत ने रात के ढाई बजे दोबारा नूरखान, शोरकोट एयरबेस समेत कई जगहों पर हमला कर दिया।
2. सऊदी अरब ने तनाव कम करने की कोशिश की। डिप्टी पीएम डार ने कहा, भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया तब सऊदी प्रिंस ने फोन पर कहा कि आप कहो तो विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करता हूं कि पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार है और वो भी रुक जाएं, तो मैंने कहा कि जरूर करिए, और उन्होंने बात करके मुझे फोन किया।
शहबाज शरीफ ने भी कबूल किया था
पाक पीएम शहबाज शरीफ ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से रावलपिंडी एयरपोर्ट सहित कई जगहों पर हमला किया।
भारत ने कई और ठिकाने तबाह किए
पाकिस्तान के एक आधिकारिक दस्तावेज ने 4 जून को खुलासा किया था कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में कई ऐसे ठिकानों पर हमला किया था, जिनका भारतीय वायु सेना या सैन्य अधिकारियों ने जिक्र नहीं किया था। यह जानकारी पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन बुनयान उन मार्सूस’ से जुड़े दस्तावेज में सामने आई है। पाकिस्तान की तरफ से जारी दस्तावेज के मुताबिक भारत ने पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और चोर पर भी हमले किया था।
आतंकी ठिकानों की मरम्मत
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सात मई की रात को पाकिस्तान के अंदर मौजूद कई आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों में तबाह कर दिया था। इनमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने शामिल थे लेकिन अब, पाकिस्तान आर्मी उसे फिर से ठीक करा रही है। इसके लिए 40 करोड़ का फंड भी जारी किया गया है।

Related Posts

electronic equipment
Hindi Edition

67 लाख करोड़ रुपये का है ‘व्हाइट गुड्स’ बाजार

June 18, 2026
fronx
Hindi Edition

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी में फ्रॉन्क्स सबसे आगे

June 18, 2026
mahindra-new-diesel-suv-testing-launch-2027
Hindi Edition

महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट डीजल एसयूवी, मिलेंगी थार जैसी हेडलाइट, दमदार है रोड प्रेजेंस

June 18, 2026
rupee
Hindi Edition

वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

June 18, 2026
artificial intelligence
Hindi Edition

एआई की रेस में ओपनएआई से आगे निकला एंथ्रोपिक

June 18, 2026
Indian tech startups funding 2025
Hindi Edition

यूएस के अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स में भारतीयों का दबदबा

June 18, 2026
Load More
Next Post
Peace will be achieved only through dialogue and diplomacy: PM Modi

वार्ता और कूटनीति से ही होगी शांति : पीएम मोदी

Recent News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin
News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin

by Blitz India Media
June 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi met with Benoit Bazin, Chairman and Chief Executive Officer (CEO) of Saint-Gobain,...

Read moreDetails
Commercial energy storage to surge over 30 times

Commercial energy storage to surge over 30 times

June 18, 2026
India successfully tackling global energy shock

India successfully tackling global energy shock

June 18, 2026
delhi-high-court

Centre defends Telegram suspension in court

June 18, 2026
Artificial-intelligence

Nasscom calls for implementation of AI governance

June 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation