• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इंग्लैंड का घमंड चूर-चूर, भारत ने एजबेस्टन में पहली बार हराया

336 रनों से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

by Blitz India Media
July 11, 2025
in Hindi Edition
0
gill
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

बर्मिंघम। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को जिस बात का घमंड था, भारत ने वो भी चकनाचूर कर दिया। 25 साल के युवा कप्तान शुभमन गिल की सेना ने दिग्गजों से भरी इंग्लिश ब्रिगेड को एजबेस्टन, बर्मिंघम में घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय टीम ने दूसरी पारी के आधार पर क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े सुपरहीरो कहे जाने वाले बेन स्टोक्स की बाजबॉल टीम को 608 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद सिर्फ 8वां टेस्ट खेल रहे आकाश दीप और मोहम्मद सिराज जैसे कम अनुभवी गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर एजबेस्टन में कभी नहीं जीत पाने वाले इतिहास के पन्नों को फाड़ डाला। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रनों पर ढेर कर दी, जबकि 336 रनों से यह मैच जीत लिया। यह भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 279 रनों की जीत 1986 में आई थी, जिसमें भारत के कप्तान कपिल देव थे।
भारत के लिए शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा था, जबकि दूसरी पारी में शतक ठोका। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6, जबकि आकाश दीप ने 4 विकेट झटके थे। अब आकाश दीप ने फाइव विकेट हॉल मारते हुए दूसरी पारी में अंग्रेजों की हालत खराब कर दी। भारत ने 1967 में इस मैदान पर पहला टेस्ट खेला था, जबकि उसे यहां 8 मैचों में 7 हार मिली थी।
5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबर हैं। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे थे, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर हाल ही में रिटायर हो चुके थे। मोहम्मद शमी चोट की वजह से टीम में नहीं हैं। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जेमी स्मिथ ने 88 रनों की पारी खेली, जबकि भारत के लिए सबसे अधिक विकेट आकाश दीप ने लिए।
शुभमन का दोहरा शतक और विशाल स्कोर
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय भारतीय बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी की सबसे बड़ी खासियत युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का असाधारण प्रदर्शन रहा, जिन्होंने 269 रनों की शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली। गिल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक का प्रदर्शन किया, जिससे भारत एक मजबूत स्थिति में आ गया।
गिल के अलावा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतकीय योगदान दिए, जिससे टीम का स्कोर 500 के पार गया। राहुल ने 55 रन बनाए, जबकि पंत ने 58 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्क ों की मदद से तेजतर्रार 65 रन जोड़े। रविंद्र जडेजा ने भी 118 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 69 रनों की उपयोगी पारी खेली। भारत का यह बड़ा स्कोर मैच पर शुरुआती दबाव बनाने के लिए पर्याप्त था।
भारत के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 89.3 ओवर में 407 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए, जबकि युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 4 विकेट लेकर उन्हें शानदार साथ दिया।
भारत की दूसरी पारी: गिल का एक और
शतक और आक्रामक घोषणा
180 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में भी आक्रामक खेल दिखाया और 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस पारी में भी शुभमन गिल का बल्ला खूब चला, जिन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। गिल के अलावा, केएल राहुल ने 55, ऋषभ पंत ने 65 और रविंद्र जडेजा ने 69 रनों का योगदान दिया, जिससे भारत का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा।

‘ स्टार बॉय’ हैं गिल : कोहली
शुभमन गिल ने जब दूसरी पारी में भी शतक लगाया तो विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने गिल को ‘स्टार बॉय’ नाम दिया। विराट ने मई में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।
गिल के सेलिब्रेशन वाली फोटो शेयर करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत अच्छा खेले ‘स्टार बॉय’। इतिहास रच दिया। आगे बढ़ते रहो। तुम यह सब डिजर्व करते हो।’

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
trump

टैरिफ युद्ध फिर शुरू : सात देशों पर 25 से 40 फीसदी ‘ट्रंप शुल्क’

Recent News

Tilak Varma
News

Tilak needs to be positive against spinners: Pujara

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Veteran India batter Cheteshwar Pujara felt that Tilak Varma should adopt a more proactive approach against...

Read moreDetails
medical supplies

India gifts medical supplies to Tanzania

April 21, 2026
bank

Indian banks’ credit grows 16.1 pc

April 21, 2026
Artificial-intelligence

India tops global AI health adoption at 85 pc

April 21, 2026
Djokovic

Djokovic opens up on his bonding with Virat

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation