• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारतवंशी मथुरा श्रीधरन अमेरिका में सॉलिसिटर जनरल बनीं

- ओहियो राज्य की तरफ से केस लड़ेंगी

by Blitz India Media
August 9, 2025
in Hindi Edition
0
Indian-origin Mathura Sridharan becomes Solicitor General in America
Share on FacebookShare on Twitter
ललित दुबे

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी वकील मथुरा श्रीधरन को ओहियो राज्य की सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद मथुरा को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
कुछ लोगों ने उनकी बिंदी और भारतीय मूल को लेकर सवाल उठाए और कहा कि एक गैर-अमेरिकी को यह पद क्यों दिया गया। इसके जवाब में ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने कहा- ‘कुछ लोग गलत कह रहे हैं कि मथुरा अमेरिकी नहीं हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं, एक अमेरिकी नागरिक से शादीशुदा हैं और उनके माता-पिता भी अमेरिकी नागरिक हैं। अगर उनका नाम या रंग आपको परेशान करता है, तो समस्या आप में है, न कि मथुरा या उनकी नियुक्ति में।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में केस जीता था
योस्ट ने मथुरा की तारीफ करते हुए बताया कि मथुरा ने पिछले साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में केस जीता था। ओहियो के दो पूर्व सॉलिसिटर जनरल, बेंजामिन फ्लावर्स और इलियट गैसर ने भी उनके नाम सिफारिश की थी। योस्ट ने कहा कि मथुरा बहुत होशियार हैं और स्पष्ट बोलती हैं। मैंने उनसे कहा था कि मुझे बहस करने वाली वकील चाहिए और वह ऐसा करती हैं। मुझे उनकी नियुक्ति पर खुशी है। मथुरा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ओहियो राज्य की तरफ से केस लड़ेंगी।
सॉलिसिटर जनरल के दायित्व
•अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ओहियो राज्य की तरफ से बहस करना।
जटिल कानूनी मामलों में रणनीति बनाना और अटॉर्नी जनरल को सलाह देना। • •
संवैधानिक और कानूनी सवालों पर राज्य का पक्ष रखना।
अटॉर्नी जनरल के ऑफिस को अपील से जुड़े मामलों में स्पेशल सलाह देना।•
कानूनी दस्तावेजों की समीक्षा करना और सुझाव देना।
मथुरा को ट्रेवलिंग और
खाना बनाने का शौक
मथुरा ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। इसके बाद, उन्होंने एमआईटी से ही इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने 2010 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर (जेडी) की डिग्री ली।
मथुरा को ट्रेवलिंग करना और खाना बनाना बहुत पसंद है। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खाने की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। मथुरा ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने 2015 में अश्विन सुरेश से शादी की।

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
siraj

भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

Recent News

Venus loses in opening round yet again
News

Venus loses in opening round yet again

by Blitz India Media
April 22, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No.1 Venus Williams's struggles continued on her return to the circuit as she lost...

Read moreDetails
real estate

Capital inflows in real estate sector surge 72 pc

April 22, 2026
seafood

Seafood exports surpass Rs 72,000 cr

April 22, 2026
textile exports

India’s textile exports rise 2.1 pc

April 22, 2026
trump

Trump unilaterally extends ceasefire

April 22, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation