• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मां का दूध नवजात के लिए पहली वैक्सीन जैसा

इम्युनिटी बढ़ाने और बेहतर विकास में सहायक

by Blitz India Media
August 15, 2025
in Hindi Edition
0
Mother's milk is like the first vaccine for a newborn
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रेस्टफीडिंग सुनने में जितना स्वाभाविक है, मौजूदा समय में असल में उतना ही चुनौतीपूर्ण हो गया है। शहरों में समय और गांवों में जागरूकता की कमी, दोनों ही मां को रोक रहे हैं, जबकि एक्सपर्ट का कहना है कि नवजात के लिए मां का दूध किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि ऑफिस में काम, ट्रैफिक की दौड़ और फिर घर लौटकर थका शरीर। इन सबके बीच मां कब अपने बच्चे को अपना दूध देती है और कब उसे बोतल पकड़ाती है, इसका पता ही नहीं चलता।
उल्लेखनीय है कि ब्रेस्टफीडिंग की चुनौतियों और महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल अगस्त माह में ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है। भारत सरकार ने भी सभी अस्पतालों में निर्देश दिया है कि वे ब्रेस्ट फीडिंग के सही तरीके के बारे में गांव से लेकर शहर तक जागरूकता फैलाएं। फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल के डॉ. अवधेश आहूजा बताते हैं कि नवजात के लिए मां का दूध किसी वरदान से कम नहीं है। ये बच्चे की पहली वैक्सीन जैसा है जो इम्युनिटी देता है, दिमाग और शरीर दोनों का विकास करता है। पचने में आसान होता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
नवजात मौतों में लाई जा सकती है कमी
डॉ. अवधेश बताते हैं कि मां के दूध की कमी से बच्चा संक्रमण, एलर्जी, डायरिया जैसी बीमारियों के खतरे में आ जाता है । ब्रेस्टफीडिंग से मां का वजन कम होता है। बॉडी शेप सुधरती है, बिगड़ती नहीं। इसके अलावा अगर जन्म के पहले घंटे में और 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध दिया जाए, तो नवजात मौतों में 20-30% तक की कमी लाई जा सकती है।
बोतल से दूध देने का क्या असर होता है ?
एक्सपर्ट ने बताया कि बोतल से दूध देने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है (अगर सफाई सही नहीं हो)। इससे पाचन में दिक्कत और गैस, उल्टी, कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। मां के दूध जैसी इम्युनिटी नहीं मिलती। कभी-कभी बच्चा बोतल का आदि हो जाता है। गायनोकॉलजिस्ट डॉ. सोनाली त्यागी बताती हैं कि बोतल से बच्चे को दूध देने के मामले बढ़ रहे हैं जिससे बच्चों में एलर्जी, मोटापा, और बीमार पड़ने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
आयुर्वेद और विज्ञान में कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, आयुर्वेदिक सुझावों में मेथी दाने, सौंफ, शतावरी, हरी पत्तेदार सब्जियों आदि को वरदान माना गया है, जिनका सेवन करने से नई माताओं का ब्रेस्ट मिल्क अच्छी तरह से बनता है।

Related Posts

sugarcane juice
Hindi Edition

गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों के लिए आवेदन 7 जुलाई से

June 2, 2026
स्टूडेंट वीजा
Hindi Edition

इन वजहों से रिजेक्ट होता है यूएस का स्टूडेंट वीजा

June 2, 2026
Dharmendra Pradhan
Hindi Edition

नीट को जेईई की तरह डबल टियर परीक्षा बनाने की जरूरत

June 2, 2026
सुनीता जाट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के छोटे से गांव सुवाणा में पली-बढ़ीं।
Hindi Edition

‘घर नहीं, देश संभालूंगी’ की बात पर टूटा रिश्ता

June 2, 2026
Income Tax
Hindi Edition

बदलने वाला है सीए का सिलेबस?

June 2, 2026
NEET-UG
Hindi Edition

सुप्रीम कोर्ट में फिर उठी एनटीए को खत्म करने की मांग

June 2, 2026
Load More
Next Post
election-commission

भरोसा कायम रखना जरूरी

Recent News

Netanyahu
News

Israel orders military to strike Beirut

by Blitz India Media
June 1, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu and Defence Minister Israel Katz on June1 said in a joint...

Read moreDetails
India-Oman Trade Pact Takes Effect; Target Set at $6 Billion

India’s exports to Oman to jump by 50 pc

June 1, 2026
35 MLAs take oath as ministers in Bengal

35 MLAs take oath as ministers in Bengal

June 1, 2026
Gukesh

Gukesh suffers yet another loss

June 1, 2026
GST

GST collections clock Rs 2 lakh crore in May

June 1, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation