ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके लिए कुल 1182 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई हैं जिसके लिए आवेदन की तारीख की भी घोषणा कर दी गई।
12 मई को जारी की गई अधिसूचना में आवेदन की तारीख समेत कई जरूरी जानकारी दी गई हैं।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई ये भर्तियां सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए ये अच्छा अवसर माना जा रहा है। इन पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा जो 7 जुलाई से शुरू होगा। इसकी आखिरी तारीख 28 जुलाई तय की गई है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जुलाई ही है। फीस जमा किए बगैर उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट नहीं निकाल सकेंगे। वहीं आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026 तक की गई है।
इस पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन किए जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा और वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज और डिजिटल साइन अपलोड कर फीस का भुगतान करना होगा। फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी चेक करने के बाद सबमिट करें। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाला जा सकेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। वहीं आयु गणना की कट ऑफ तारीख 1 जुलाई है। हालांकि एससी/एसटी/ ओबीसी/अन्य आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन भी अनिवार्य है।
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग यूपी पीईटी 2025 के मार्क्स के आधार पर होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा होगी जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर आखिर में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।













