ब्लिट्ज ब्यूरो
मेरठ। मेरठ की तीन एथलीट, पारुल चौधरी, अन्नू रानी और प्रियंका गोस्वामी टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह विश्व प्रतियोगिता 13 से 21 सितंबर तक होगी। अन्नू भाला फेंक में, पारुल 3000 मीटर स्टीपल चेज में और प्रियंका 35 किमी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। वे वर्तमान में साई केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रही हैं। उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ओलिंपिक भी खेल चुकी हैं तीनों एथलीट, अपने इवेंट में हैं राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक।
पारुल चौधरी के नाम है राष्ट्रीय रिकॉर्ड
विश्व रैंकिंग में 3000 मीटर बाधा दौड़ की धाविका पारुल चौधरी 19वें स्थान पर हैं। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:12:46 मिनट है। ब्रुनेई की एथलीट यावी पहले स्थान पर हैं, जिनका एशियन रिकॉर्ड पौने नौ मिनट से कम है। पारुल ने पिछली विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में टॉप-15 में स्थान बनाते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।