ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दुनिया के सभी देश लगातार अपनी सैन्य ताकतों को मजबूत कर रहे हैं। सैन्य शक्ति के मामले में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। आज दुनिया में उसकी शक्ति की चर्चा है।
सेना की मजबूती के लिए कई देश काफी बड़ा रक्षा बजट रखते हैं जिसके चलते सेना के लिए हथियार, विमान, युद्धपोत जैसी चीजें खरीदी जाती हैं। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स हर साल दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं वाले देशों के बारे में बताता है।
अमेरिका है नंबर 1
दुनिया में मौजूद देशों को उनकी सेना की संख्या, हथियार, रक्षा बजट और एयर पावर के साथ नौसौनिक शक्ति और न्यूक्लियर क्षमता जैसी कई चीजें देखकर ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स द्वारा उन्हें रैंकिंग दी जाती है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में दुनिया के किन देशों के पास सबसे ज्यादा मजबूत और ताकतवर सेना हैं।
अमेरिका इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। अमेरिका की सैन्य शक्ति दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है। इस देश का पावर इंडेक्स स्कोर साल 2025 में 0.0744 है। अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 895 बिलियन डॉलर का है। इस देश की सेना के पास एयरक्राफ्ट कैरियर से लेकर खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट्स, हाई टेक हथियार और पूरी दुनिया में अमेरिका के सैन्य बेस हैं फैले हुए हैं।
चीन नंबर 2
चीन अपनी सैन्य शक्तियों को लगातार मजबूत कर रहा है। साल 2025 में चीन का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है। चीन का रक्षा बजट लगभग 266.85 बिलियन डॉलर है। इस देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सैन्य फोर्स मौजूद है। चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर वॉरफेयर, ड्रोन, मिसाइल टेक्नोलॉजी और नौसेना पर काफी ज्यादा बड़ी संख्या में निवेश किया है।
रूस नंबर 3
भा रत का नाम दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल है। भारत का रक्षा बजट 75 बिलियन डॉलर है और इसका पावर इंडेक्स स्कोर साल 2025 में 0.1184 है। भारत के पास न्यूक्लियर हथियारों के साथ मजबूत वायु सेना और घातक नेवी के साथ मॉर्डन मिसाइल सिस्टम मौजूद है। भारत लगातार अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। देश अब आत्मनिर्भर भारत के तहत भी कई सैन्य हथियारों के साथ फाइटर जेट्स को बना रहा है।
भारत नंबर 4
भारत का नाम दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल है। भारत का रक्षा बजट 75 बिलियन डॉलर है और इसका पावर इंडेक्स स्कोर साल 2025 में 0.1184 है। भारत के पास न्यूक्लियर हथियारों के साथ मजबूत वायु सेना और घातक नेवी के साथ मॉर्डन मिसाइल सिस्टम मौजूद है। भारत लगातार अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। देश अब आत्मनिर्भर भारत के तहत भी कई सैन्य हथियारों के साथ फाइटर जेट्स को बना रहा है।

































