• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इस तरह संचालित हो रहा है नवी मुंबई एयरपोर्ट

पहले दिन श्रमिकों को कराया गया सफर

by Blitz India Media
January 3, 2026
in Hindi Edition
0
https://blitzindiamedia.com/
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नवी मुंबई के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन दिवस पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब इसके निर्माण में जुटे कई श्रमिक भी पहली उड़ान के यात्री बने। इससे मुंबई की विमानन क्षमता में बड़ा विस्तार हुआ और भारत की बुनियादी ढांचा यात्रा में एक अहम कदम जुड़ गया।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने उद्घाटन उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया और एयरपोर्ट स्टाफ, फ्रंटलाइन वर्कर्स व पहली बार उड़ान भरने वाले यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उद्घाटन दिवस का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पहली बार फ्लाइट लेने वाले यात्रियों और श्रमिकों के अनुभव दिखाए गए।
अपने पोस्ट में गौतम अडाणी ने क्या लिखा?
गौतम अडाणी ने लिखा कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी श्रमिक भी बने। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े लोगों की मेहनत और संकल्प के कारण यह काम रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ और इन मुस्कुराते चेहरों में देश की आगे बढ़ती तस्वीर दिखाई देती है।
उद्घाटन उड़ान में शामिल कई यात्री पहली बार विमान में बैठे थे। एक महिला यात्री ने कहा कि यह उनके जीवन की पहली उड़ान थी और वह बेहद उत्साहित थीं। वहीं, कुछ ऐसे श्रमिक भी इस उड़ान का हिस्सा बने, जिन्होंने हवाई अड्डे की नींव रखने में योगदान दिया था।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने के साथ ही मुंबई अब लंदन, न्यूयॉर्क, मॉस्को, टोक्यो और शंघाई जैसे वैश्विक शहरों की कतार में आ गया है, जहां एक से अधिक हवाई अड्डे संचालित होते हैं। यह मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए एक सच्चे मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की शुरुआत मानी जा रही है।
इस हवाई अड्डे का विकास और संचालन अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया गया है, जो अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। इसका उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ते दबाव को कम करना है।
उद्घाटन के मौके पर पहली वाणिज्यिक उड़ान इंडिगो की बंगलूरू से आई फ्लाइट सुबह 8 बजे वाटर कैनन सलामी के साथ पूरी हुई। पहले ही दिन एयरपोर्ट से 9 घरेलू गंतव्यों के लिए 48 उड़ानों का संचालन हुआ और 4,000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित यह हवाई अड्डा 1,160 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला है। पूर्ण होने पर इसकी क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। शुरुआती चरण में यह 2 करोड़ यात्रियों और 5 लाख मीट्रिक टन कार्गो का संचालन करने में सक्षम होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से मिली मुंबई की रफ्तार को धार

Related Posts

Education
Hindi Edition

इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए बढ़ीं सीटें

April 17, 2026
नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें
Hindi Edition

नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें

April 17, 2026
यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं
Hindi Edition

यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं

April 17, 2026
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती 2026
Hindi Edition

2.18 लाख तक सैलरी, हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनें प्रोफेसर

April 17, 2026
Gujarat Governor rural outreach program
Hindi Edition

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देश में कायम की ग्रामीण विकास की अनूठी मिसाल

April 17, 2026
संगीत के सुरों पर सियासत
Hindi Edition

संगीत के सुरों पर सियासत

April 17, 2026
Load More
Next Post
740 acres of land from 16 villages will be acquired for the Greenfield Link Expressway.

ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 16 गांवों की 740 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Recent News

Chotrani goes down to Masotti
News

Chotrani goes down to Masotti

by Blitz India Media
April 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s World No 47 Veer Chotrani went down to French fourth seed Baptiste Masotti in a...

Read moreDetails
Meta

Meta likely to lay off 10 pc of its global workforce

April 18, 2026
NITI Aayog

States should develop world-class destinations: NITI Aayog

April 18, 2026
crude-oil

Oil prices dive on Hormuz reopening

April 18, 2026
trump

US renews waiver to allow India buy Russian oil

April 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation