• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 16 गांवों की 740 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

परियोजना पर कुल 1246 करोड़ खर्च होने का अनुमान

by Blitz India Media
January 3, 2026
in Hindi Edition
0
740 acres of land from 16 villages will be acquired for the Greenfield Link Expressway.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से 74.3 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा। यह लिंक बुलंदशहर के सियाना इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे के 44.3 किलोमीटर बिंदु से प्रारंभ होकर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-21 फिल्म सिटी के निकट यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर पॉइंट से मिलेगा।
प्रोजेक्ट के लिए 16 गांवों से लगभग 740 एकड़ जमीन का अधिग्रहण यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा, जबकि कुल 56 गांव प्रभावित होंगे जिनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांव शामिल हैं। इस परियोजना पर कुल 1246 करोड़ रुपये का खर्चा होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही इसके लिए बजट स्वीकृति प्रदान कर दी है। भूमि अधिग्रहण जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है।
यह नया लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टर-4, 4ए, 5, 5ए, 10, 11, 21, 28, 33, 34 समेत अन्य क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगा। इनमें सेक्टर-5ए को जापानी शहर, 4ए को कोरियाई क्षेत्र, 11 को फिनटेक हब और 21 को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। सेक्टर-5 मुख्य रूप से आवासीय उद्देश्यों के लिए आरक्षित रहेगा।

सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्लस्टर, सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर और मेडिकल उपकरण पार्क स्थापित होंगे, जबकि सेक्टर-33 और 34 में सामान्य औद्योगिक कार्य होंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण यूपीडा द्वारा किया जाएगा। कुल 56 गांवों की भूमि पर विकास कार्य होंगे, जिसमें गौतमबुद्ध नगर जिले के 8 और बुलंदशहर जिले के 48 गांव शामिल हैं। इनमें खुर्जा तहसील के 14 गांव, शेष सियाना, बुलंदशहर सदर और शिकारपुर क्षेत्रों से होंगे। जमीन खरीद से लेकर एक्सप्रेसवे के निर्माण तक पूरा खर्च यूपीडा उठाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर मेरठ से प्रयागराज तक की इस सड़क से नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आगरा-ग्रेटर नोएडा तक के रास्ते आसानी से जुड़ जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से मेरठ से प्रयागराज तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ने पर गंगा एक्सप्रेसवे की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। लिंक एक्सप्रेसवे का यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28, 29, 32, 33 से भी सीधा जुड़ाव होगा। इससे कार्गो के वाहनों को एयरपोर्ट तक पहुंचने या इससे जुड़े रूट पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे को एनएच 34 से भी जोड़ा जा सकता है।
यमुना सिटी के विभिन्न सेक्टरों को आपस में जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे के कुल 20 किलोमीटर में से 11 किलोमीटर भाग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर विकसित होगा। यह 130 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे होगा, जिसमें बीच में 80 मीटर का मुख्य कैरिजवे (वाहनों के लिए) तथा दोनों ओर 25-25 मीटर की चौड़ी सर्विस लेन बनेंगी जो सेक्टरों से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। शेष 9 किलोमीटर का हिस्सा यमुना एक्सप्रेसवे की भांति ऊंचाई पर तैयार होगा। यहां चोला में रेलवे लाइन समेत अन्य कारणों से कनेक्टिविटी के लिए अंडरपास बनाए जाएंगे, जैसे यमुना एक्सप्रेसवे पर बने हुए हैं।

इन गांवों से होगा भूमि अधिग्रहण
गौतमबुद्ध नगर में जेवर तहसील के मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रहमनान, रबुपूरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर और कल्लूपुरा।
खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, कपना, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, सनैता शफीपुर, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया चूहरपुर, विचौला, धरांऊ।
बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला उर्फ भावसी, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकुलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी, पिपाला आदि।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टरों को नई पहचान प्रदान करेगा, क्योंकि ये सेक्टर एक्सप्रेसवे के निकट स्थित होंगे। इससे इन क्षेत्रों में आवासीय बसावट और औद्योगिक क्रियाकलापों को गति मिलेगी। एयरपोर्ट के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, आगरा, मेरठ जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
'मेक इन इंडिया' मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग
Hindi Edition

‘मेक इन इंडिया’ मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग

May 7, 2026
Load More
Next Post
auto

दिल्ली सरकार का साझा परिवहन को बढ़ावा

Recent News

News

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

by Blitz India Media
May 9, 2026
0

राजस्थान की मुफ्त स्कूटी वितरण कार्यक्रम से जुड़ी दो योजना क्रमश: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी...

Read moreDetails
Bengal observer PIL

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

April 29, 2026
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation