• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

कभी झेली आर्थिक तंगी, अब स्वयं सहायता समूहों के लिए रोल मॉडल बनीं गीता

by Blitz India Media
January 3, 2026
in Hindi Edition
0
Geeta, who once faced financial hardship, is now a role model for self-help groups.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

बरेली। कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहीं बरेली की गीता आज महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। गीता ने दो साल पहले जो बीज बोया था, आज वह सशक्तीकरण की मिसाल बन चुका है। उन्होंने न सिर्फ खुद की जिंदगी संवारी बल्कि अपने साथ दस और महिलाओं को आर्थिक मजबूती की राह दिखाई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने का अभियान चल रहा है। आलमपुर जाफराबाद विकास खंड की सिरसा बिछुरिया ग्राम पंचायत की गीता भी इस अभियान से जुड़ीं।
गीता ने एक महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। शुरू में संसाधन कम थे, लेकिन हौसला बुलंद। समूह की दस महिलाओं को उन्होंने आजीविका की नई राह दिखाई। गीता ने बैंक से चार प्रतिशत ब्याज की दर पर दो लाख रुपये का लोन लेकर गुलाब फूल की खेती शुरू की। धीरे-धीरे आसपास के गांव में उनकी पहचान बनने लगी। आज समूह की दस महिलाएं घर के कामकाज निपटाने के साथ हर महीने लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं। इससे न सिर्फ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है, बल्कि गांव की अन्य महिलाएं भी समूह से जुड़ने की इच्छा जताने लगी हैं।
दूसरी महिलाओं को कर रहीं प्रेरित
महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की इस पहल की सराहना खुद सीडीओ देवयानी ने भी की। गीता कहती हैं कि अगर विश्वास और मेहनत हो तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। हमने शुरू में कठिनाइयां झेलीं, लेकिन आज हमारी आर्थिक स्थिति बेहतर है। उनका यह प्रयास अब बरेली जिले के अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणा बन गया है। सरकार महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को जीविका के साधन अपनाने के लिए सहायता की कई योजनाएं चला रही हैं।

Related Posts

रबी कटाई के बाद करें दलहन की खेती, 60 दिन में तैयार होगी फसल
Hindi Edition

रबी कटाई के बाद करें दलहन की खेती, 60 दिन में तैयार होगी फसल

April 21, 2026
भारत ड्रोन इकोसिस्टम 2026
Hindi Edition

द सिलिकॉन फील्ड: कैसे भारत की एग्रीटेक क्रांति बदल रही है खेती के नियम

April 21, 2026
भारत ड्रोन इकोसिस्टम 2026
Hindi Edition

ड्रोन की बाढ़

April 21, 2026
हार्दिक सतीशचंद्र शाह
Hindi Edition

हार्दिक सतीशचंद्र शाह बने पीएम मोदी के निजी सचिव

April 21, 2026
हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने
Hindi Edition

हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने

April 21, 2026
केरल व कर्नाटक उच्च न्यायालयों में नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी
Hindi Edition

केरल व कर्नाटक उच्च न्यायालयों में नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी

April 21, 2026
Load More
Next Post
CM Yogi's Janta Darshan programme is becoming unique.

नायाब बनता जा रहा सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम

Recent News

Djokovic
News

Djokovic opens up on his bonding with Virat

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Serbian tennis great Novak Djokovic opened up on his friendship with cricket stalwart Virat Kohli and...

Read moreDetails
Apple names Ternus as next CEO

Apple names Ternus as next CEO

April 21, 2026
South Korean firm Naver ties up with TCS

South Korean firm Naver ties up with TCS

April 21, 2026
GDP

India’s economy expected to grow 6.4 pc in 2026

April 21, 2026
US President Donald Trump

Trump says highly unlikely to extend ceasefire with Iran

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation