ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने की रफ्तार असाधारण है और यह कंपनी के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन चुका है। समिट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ऑल्टमैन ने कहा, “भारत में एआई का अवसर अद्भुत है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।” उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। संभव है कि यह इस समय सबसे तेज हो। निश्चित रूप से कोडेक्स के लिए यह सबसे तेज है।”
























