ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी समिट को संबोधित किया। उन्होंने समिट में निमंत्रण के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी आपके सौहार्दपूर्ण निमंत्रण के लिए धन्यवाद और वैश्विक दक्षिण में पहले एआई शिखर सम्मेलन के आयोजन में भारत के नेतृत्व के लिए बधाई। भारत में इस सम्मेलन का विशेष महत्व है। एआई का भविष्य मुट्ठी भर देशों द्वारा तय नहीं किया जा सकता या कुछ अरबपतियों की मनमानी पर नहीं छोड़ा जा सकता।’

























