ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।दूरसंचार नियामक ट्राई उपभोक्ताओं को डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) एप में अपील की सुविधा देने की योजना बना रहा है, ताकि सेवा प्रदाताओं की ओर से शिकायतों का संतोषजनक निपटान न करने पर मामले को उच्च प्राधिकारी के समक्ष उठाया जा सके। नियामक इसके लिए अगले महीने ‘माईकॉल’ एप लॉन्च करेगा।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा, नियामक मार्च में संशोधित माईकॉल एप को पेश करेगा, जिसके जरिये ग्राहक कॉल गुणवत्ता से संबंधित शिकायत
दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने डीएनडी और माईस्पीड एप के संशोधित संस्करण जारी करते हुए कहा, अनचाही फोन कॉल और एसएमएस की शिकायत के लिए बनाए गए नए डीएनडी एप में बहुभाषी विकल्प उपलब्ध होगा।
दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में डीएनडी एप की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में कम चरणों में शिकायत दर्ज करने, बेहतर वरीयता प्रबंधन और डुअल सिम समर्थन जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
ट्राई अगले महीने पेश करेगा एप
उन्होंने डीएनडी और माईस्पीड एप के संशोधित संस्करण जारी करते हुए कहा, अनचाही फोन कॉल और एसएमएस की शिकायत के लिए बनाए गए नए डीएनडी एप में बहुभाषी विकल्प उपलब्ध होगा।
साहोटी ने कहा, हम इस एप में अपील की सुविधा कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं है तो वह इसके जरिये ही अपील कर सकेंगे। उन्होंने कहा, 2025 में अनचाही वाणिज्यिक संचार के संबंध में मिली 31 लाख से अधिक डीएनडी एप के माध्यम से दर्ज हुई थी।
























