ब्लिट्ज ब्यूरो
यरुशलम। इस्राइली सरकार ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को खत्म करने का फैसला पिछले साल नवंबर में ही ले लिया था। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस मिशन को मूल रूप से लगभग छह महीने बाद यानी 2026 के मध्य तक पूरा करने की योजना थी।
इस्राइल ने कई साल तक ट्रैफिक कैमरे किए हैक, मोबाइल नेटवर्क में भी सेंध लगाई गई। उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने े एक समाचार चैनल को बताया, ‘नवंबर में ही हम प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत ही गोपनीय बैठक में थे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई को खत्म करने का लक्ष्य तय किया था।’













