• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

‘चिकेन नेक’की सुरक्षा होगी अभेद्य 120 एकड़ जमीन देगी शुभेंदु सरकार

टीएमसी के राज में लंबे समय तक अटकी रही जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया

by Blitz India Media
June 5, 2026
in Hindi Edition
0
Suvendu Adhikari

ब्लिट्ज ब्यूरो

कोलकाता। बंगाल की नई भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर बंगाल में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) क्षेत्र में लगभग 120 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।

विगत दिवस सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, भारत के मुख्य भूभाग को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाला बेहद संकरा भूभाग (गलियारा) है। यह इलाका रणनीतिक रूप से इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसके आसपास बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की सीमाएं स्थित हैं, जबकि चीन सीमा की दूरी भी अपेक्षाकृत कम है।

रक्षा योजनाओं में ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की अहम भूमिका

विशेषज्ञों के मुताबिक, कॉरिडोर के कुछ हिस्सों की चौड़ाई महज 20 से 22 किलोमीटर है, जिससे किसी भी सैन्य या भू-राजनीतिक संकट की स्थिति में यह क्षेत्र संवेदनशील बन जाता है। यही कारण है कि भारतीय सुरक्षा रणनीति और रक्षा योजनाओं में ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की अहम भूमिका रही है।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के बार-बार अनुरोध के बावजूद इससे पहले राज्य में पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी थी। राज्य में हाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है।

आठों राज्यों के लिए देश की जीवनरेखा

यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर के आठों राज्यों के लिए देश की जीवनरेखा माना जाता है। सड़क, रेल, सैन्य आपूर्ति, व्यापारिक गतिविधियों और रसद संचालन के लिए यही मुख्य संपर्क मार्ग है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भूमि उपलब्धता को राष्ट्रीय महत्व का विषय माना जाता है।

हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस जमीन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि यहां रक्षा ढांचा, लॉजिस्टिक्स हब, सुरक्षा प्रतिष्ठान, कनेक्टिविटी विस्तार या अन्य रणनीतिक परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद राज्य सरकार केंद्र के साथ रणनीतिक समन्वय को तेज कर रही है। शुभेंदु सरकार प्रशासनिक फेरबदल, कानून-व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार मामलों की जांच और सुरक्षा संबंधी फैसलों पर लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या होगा असर?

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में जमीन हस्तांतरण से भारत की सामरिक क्षमता और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। इस इलाके में सैन्य ढांचा और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित होने से सीमावर्ती इलाकों में सेना की त्वरित तैनाती और आपूर्ति व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।

चीन और बांग्लादेश से जुड़े भू-राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस कॉरिडोर की सुरक्षा भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस दिशा में बढ़ता सहयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सात अहम नेशनल हाईवे को मिलेगा विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सिद्धांत रूप से सात राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई और नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को सौंपने की मंजूरी दे दी है। ये सड़कें अब तक राज्य के लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग के अधीन थीं। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से लंबे समय से इन मार्गों को सौंपने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रक्रिया करीब एक साल से अटकी हुई थी। अब मंजूरी मिलने के बाद इन परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है।

जिन प्रमुख मार्गों को एनएचएआई को सौंपा गया है, उनमें एनएच-312 को सबसे अहम माना जा रहा है। यह मार्ग जंगीपुर, ओमरपुर, कृष्णानगर, बोंगांव और बसीरहाट होते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा के घोजाडांगा तक जाता है।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
rosatom-supplies-rusbeam-2800-industrial-3d-printer-india-aerospace-isro-gaganyaan

रूस से बड़ा उपहार, रोसाटॉम से भारत को मिला उन्नत 3डी प्रिंटिंग सिस्टम

Recent News

India Launches 100-Day TB Mukt Bharat Campaign 2026
News

Centre to launch Aarogya Setu 2.0

by Blitz India Media
June 27, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Union Health Minister JP Nadda is set to launch a series of digital initiatives for health...

Read moreDetails
Pentagon Pressures Anthropic to Open AI for Military Use

US Govt clears access to Anthropic Mythos 5

June 27, 2026
Goyal highlights India’s manufacturing ecosystem

Goyal highlights India’s manufacturing ecosystem

June 27, 2026
MOdi

PM Modi departs on State Visit to Seychelles

June 27, 2026
Ebola

Ebola cases in DR Congo top 1,200

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation