ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 06 मार्च को जारी कर दिया गया है। इसमें राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहली और राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। चंडीगढ़ के एकांश ढुल ने तीसरी रैंक प्राप्त की है।
जो उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे वे अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमें जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है। परीक्षा में टॉप 10 में तीन लड़कियों ने बाजी मारी है।
यूपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 मई, 2025 को किया गया था। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 22 से 31 अगस्त, 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
रैंक नाम
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे
3. एकांश ढुल
4. राघव झुनझुनवाला
5. ईशान भटनागर
6. जिनिया अरोरा
7. ए आर राजा मोहिद्दीन
8. पक्षल सेक्रेटरी
9. आस्था जैन
10. उज्ज्वल प्रियांक













