ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। मनोरी में खारे पानी को मीठा करने के लिए बीएमसी के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे मुंबई में 200 एमएलडी की पानी सप्लाई बढ़ेगी। वर्सोवा में भी 200 एमएलडी का प्लांट लगाने की योजना है। मनोरी प्लांट से चारकोप तक पानी लाने टनल बिछाने के लिए 270 करोड़ की व्यवस्था करेगी। 2000 एमएलडी पानी को साफ करने के लिए भांडुप में नया प्लांट लगाया जाएगा।
बीएमसी डिजिटल पेमेंट कलेक्शन सर्विस शुरू करने जा रही है। इसी तर्ज पर प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल भी वॉट्सएप पर रिमाइंडर के रूप में भेजे जाएंगे।
जिससे लोगों को बिल भरने में आसानी होगी। प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल भरने के लिए सिटिजन फेसिलिटी सेंटर पर कार्ड पेमेंट की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।













