ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी बैंक में बढ़िया करियर अपॉर्चुनिटी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) की भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। इस बैंक द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल डेवलपर, आईटी ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल मिलाकर 250 से ज्यादा पद अधिकारी लेवल के पद भरे जाएंगे। इन पर महीने की सैलरी भी बेहतरीन मिलेगी। जो कैंडिडेट्स खुद को इस जॉब के लिए योग्य मानते हैं, वो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर फॉर्म भर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक भर्ती डिटेल्स
बैंक- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम- स्पेशलिस्ट
कैटेगिरी- ऑफिसर
कुल रिक्तियां- 275
ऑफिशियल वेबसाइट- centralbank.bank.in
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च।
लिखित परीक्षा/इंटरव्यू अप्रैल 2026
आयुसीमा- स्केल के मुताबिक पोस्टवाइज
अधिकतम 30-45 वर्ष तक उम्र हो
सैलरी पदानुसार 48480- 120940/- रुपये प्रति माह तक
योग्यता: इस बैंक भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए बी.ई/बीटेक/एमटीएस के साथ स्केल II की पोस्ट पर न्यूनतम 4 साल का अनुभव या स्केल III की पोस्ट पर 6 साल का अनुभव होना चाहिए। डाटा आर्किटेक्ट/डाटा इंजीनियर के लिए बी.ई/बीटेक/एमसीए की डिग्री के साथ 4 साल संबंधित विषय में डिग्री चाहिए।
डाटा गवर्नेंस एंड क्वालिटी बी.ई/बीटेक/एमसीए के साथ 6 साल का डाटा गवर्नेंस संबंधित पोस्ट पर 6 साल का अनुभव होना चाहिए। आईटी ऑफिसर के लिए भी बी.ई/बीटेक/एमसीए (सीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री के साथ 2 या 4 साल का अनुभव मांगा गया है। रिस्क मैनेजर एमबीए/एमएमएस/फाइनेंस, स्टेटिस्टिक्स में पीजी के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस हो। टैक्सेशन/सीए के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट किया हो। इसके साथ 2 रिलेटेड फील्ड में काम किया हो।













