ब्लिट्ज ब्यूरो
रायपुर। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरकारी काॅलेजों में पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयोग को भेजी गई भर्ती से जुड़ी जानकारी
विभाग के अनुसार, इन सभी पदों के लिए राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषय के अनुसार खाली पदों की सूची तैयार कर ली गई है। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को पूरी जानकारी के साथ पत्र भेज दिया है।
पदों की डिटेल्स
पोस्ट का नाम कुल पदों की संख्या-700
सहायक प्राध्यापक- 625
ग्रंथपाल-50
क्रीड़ा अधिकारी –25
इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
जानकारी के मुताबिक, सरकारी काॅलेजों में कई विषयों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती होगी। इनमें विषय के अनुसार पोस्ट की संख्या इस प्रकार है-
हिंदी- 50 पद,
अंग्रेजी- 50 पद
राजनीति शास्त्र 50 पद,
अर्थशास्त्र- 25 पद,
समाजशास्त्र – 50 पद,
इतिहास – 25 पद,
भूगोल – 25 पद,
भौतिक शास्त्र – 50 पद,
गणित – 50 पद,
रसायन शास्त्र – 50 पद,
वनस्पति शास्त्र – 50 पद,
प्राणी शास्त्र – 50 पद।
इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 15, वाणिज्य में 75 और विधि में 10 पद पर भर्ती की जाएगी। साथ ही क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद और ग्रंथपाल के 50 पद भी भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर 700 पदों पर भर्ती होगी।













