• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, May 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

घर-घर टिफिन देने वाला बेटा बना बड़ा अफसर

मां मांजती थीं बर्तन, पिता करते थे चौकीदारी

by Blitz India Media
March 30, 2026
in Hindi Edition
0
Bapusaheb Gaikwad UPSC Success Story
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हर संघर्ष हमें मजबूत बनाता है और हर कोशिश मंजिल के करीब ले जाती है। बापूसाहेब गायकवाड़ की कहानी इसी बात का जीता-जागता उदाहरण है। उनकी मां बर्तन मांजती थीं और पिता चौकीदारी करते थे। संघर्ष और आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने बड़ा अधिकारी बनने का सपना देखा था लेकिन राह आसान नहीं थी। घर-घर टिफिन पहुंचाकर यूपीएससी की तैयारी करते थे।

माता-पिता का संघर्ष, आर्थिक चुनौतियों के बीच गढ़े मजबूत इरादे

एक इंटरव्यू के मुताबिक, बापूसाहेब गायकवाड़ महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनका बचपन कठिन परिस्थितियों में बीता। उनकी मां घर-घर जाकर बर्तन मांजती थीं और उनके पिता चौकीदारी करके परिवार का खर्च चलाते थे। आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने माता-पिता को संघर्ष करते देखा और घर के हाला उनके भीतर कुछ बड़ा करने की प्रेरणा बन गए।

कम उम्र में ही बापूसाहेब ने परिवार की मदद के लिए टिफिन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया था। घर-घर जाकर दिनभर टिफिन पहुंचाकर पढ़ाई के साथ संतुलन बनाए रखना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों के बाद भी उनका ध्यान हमेशा पढ़ाई पर केंद्रित रहा और उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा।

आर्ट्स में पूरी डिग्री और सिविल सेवा की तैयारी

आर्थिक तंगी के बावजूद बापूसाहेब ने शिक्षा को अपनी ताकत बनाया। छोटे शहर के स्कूल से पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने वाईसीएमओयू से आर्ट्स में बैचलर डिग्री पूरी की और पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित रखा। उनके लिए पढ़ाई ही एकमात्र रास्ता था, जिससे वे अपने परिवार का भविष्य बदल सकते थे।

अपने लक्ष्य के लिए छोड़ दिया सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद

लगातार तैयारी और कड़ी मेहनत की बदौलत उनका चयन सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे भी छोड़ दिया क्योंकि उनका लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ था। इसलिए उन्होंने दृढ़ संकल्पित होकर उस अवसर को छोड़ने और अपनी तैयारी पर फोकस करने का निर्णय लिया।

यूपीएससी में 561वीं रैंक के बाद बने अधिकारी

यूपीएससी की तैयारी के दौरान कई असफलताओं के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक दिन ऐसा आया जब उन्होंने अपना खूबसूरत सपना पूरा किया।

यूपीएससी सीएससी 2025 रिजल्ट में 561वीं रैंकिंग हासिल कर अधिकारी बड़े बन गए। उनकी कहानी केवल सफलता की ही नहीं, बल्कि दृढ़ता, त्याग और संकल्प की भी है, जो बताती है कि मुश्किल हालातों में भी चमक बिखेरी जा सकती है।

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
सिडबी में एआई स्पेशलिस्ट समेत कई ऑफिसर पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी

सिडबी में एआई स्पेशलिस्ट समेत कई ऑफिसर पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी

Recent News

Iran Embassy Reacts to US Secretary Marco Rubio’s Remarks
News

Nuclear programme is peaceful, says Iran

by Blitz India Media
May 24, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: In response to visiting United States Secretary of State Marco Rubio’s remarks that Iran can never...

Read moreDetails
Mahua Moitra

TMC gets notice to vacate

May 24, 2026
6.0 Magnitude Earthquake Jolts Hawaii; No Tsunami Threat

Quake hits Hawaii, but no tsunami threat

May 24, 2026
Electricity

1.2 crore in TN may get zero power tariff bill

May 24, 2026
Ebola alert to Indians in Africa

Ebola alert to Indians in Africa

May 24, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation