ब्लिट्ज ब्यूरो
कानपुर। शहर में पहली बार 13 रूटों पर इंटर मेट्रो सर्किल बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने चिह्नित रूटों पर परमिट जारी करने से पहले बसों के संचालन के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। इन रूटों पर 30 से 42 सीटर बसें चलाई जाएंगी। ये बसें शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों से होकर निकलेंगी और सीधे मेट्रो स्टेशन से जुड़ेंगी।
मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक होगी। इसमें इंटर मेट्रो सर्किल बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद कुछ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें तो कुछ पर परमिट देकर निजी सिटी बसों का संचालन कराया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
परिवहन विभाग को रूट से सिटी बसों को हटाने और उनको ऐसे रूटों पर संचालित करने का प्रस्ताव भेजा है, जहां से यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो। इसे लास्ट माइल कनेक्टिविटी कहते हैं। इसके तहत यात्री मेट्रो से अपनी यात्रा पूरी कर अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है, पर अंतिम के किलोमीटर के लिए उसे परेशान होना पड़ता है।
– पंचानन मिश्रा, जनंसपर्क अधिकारी, यूपीएमआरसी
| क्रम | रूट मार्ग | दूरी (किमी) |
|---|---|---|
| 1 | आईआईटी-मंधना- चौबेपुर | 15.2 |
| 2 | कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन – ब्लू वर्ल्ड – बिठूर | 15.3 |
| 3 | गीता नगर – नमक फैक्ट्री – कल्याणपुर चौकी – पनकी पड़ाव – सचेंडी | 17.3 |
| 4 | गंगा बैराज – गीता नगर – नमक फैक्ट्री – विजय नगर – जरौली फेस | 2.15 |
| 5 | एलएलआर अस्पताल – गोविंद नगर – कर्रही रोड | 8.5 |
| 6 | एलएलआर अस्पताल – स्वरूप नगर – आर्य नगर – मोतीझील | 4.5 |
| 7 | नवीन मार्केट – ग्रीनपार्क – कंपनी बाग – गंगा बैराज | 7.6 |
| 8 | झकरकटी – रामादेवी – चकेरी हवाई अड्डा | 14.5 |
| 9 | नयागंज – लाल बंगला – जाजमऊ | 10 |
| 10 | शुक्लागंज बाईपास रोड – स्टेट्स क्लब – नयागंज | 6.3 |
| 11 | बसंत विहार – कोयला नगर – कांशीराम कालोनी | – |
| 12 | नौबस्ता – रमईपुर – बिधनू | 11 |
| 13 | बसंत विहार – रामादेवी – चकेरी हवाई अड्डा | 15.1 |
शिक्षाविद एवं उद्यमी चंदन अग्रवाल ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट
शिक्षाविद और उद्यमी चंदन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सपरिवार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने शैक्षिक मानकों और शिक्षा संबंधी नीतियों पर विस्तार सहित परिचर्चा की। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति अग्रवाल भी उनके साथ थीं।













