ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से ‘आईओएस- सागर’ मिशन की शुरुआत कर दी है। आईओएस- सागर का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। मिशन ‘आईओएस- सागर’ पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से ‘आईओएस- सागर’ को हरी झंडी दिखाई। यह भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे।













