ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। यूपीपीएससी 2024 का फाइनल रिजल्ट उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीसीएस रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य या प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी पीसीएस रिजल्ट 2024 में महिलाओं ने परचम लहराया है। टॉप 20 कैंडिडेट्स में से 13 महिलाएं शामिल हैं। वहीं टॉप 10 में 6 महिलाएं और 4 पुरुषों ने जगह बनाई है। यूपीपीएससी फाइनल रिजल्ट के आधार पर सबसे ज्यादा 258 कैंडिडेट्स का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए UPPSC Final Result 2024 Direcr Link पर क्लिक करें।
पदवार चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
नायाब तहसीलदार- 258
असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स- 196
वाणिज्य कर अधिकारी- 142
खंड विकास अधिकारी- 72
डिप्टी जेलर- 60
सब रजिस्ट्रार- 40
कार्याधिकारी- 23
कोषाधिकारी/लेखाधिकारी- 22
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- 16
सहायक आयुक्त उद्योग- 18
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स- 2
अधीक्षक कारागार (जेल)-1













