ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। आप यूपी बोर्ड से हों या सीबीएसई से, 12वीं के बाद लिया गया सही फैसला आपके पूरे भविष्य की दिशा तय कर सकता है। चलिए जानते हैं कि बिना बिना एमबीबीएस और बीटेक के अलावा किन कोर्स को करने के बाद मिलती है मोटी सैलरी।
12वीं पास होते ही स्टूडेंट्स मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब आगे क्या करें? आज के समय में सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। करियर के कई ऐसे स्मार्ट और नए रास्ते मौजूद हैं, जहां सही दिशा में मेहनत करके अच्छा पैसा, पहचान और संतुष्टि तीनों हासिल किए जा सकते हैं। अक्सर छात्र भीड़ के पीछे चलकर ऐसे कोर्स चुन लेते हैं, जिनमें बाद में डिग्री तो मिल जाती है लेकिन नौकरी के मौके कम रह जाते हैं। आज डेटा साइंस, लॉ, मैनेजमेंट और कई प्रोफेशनल कोर्स जैसे क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं और बेहतर करियर विकल्प दे रहे हैं। चाहे आप यूपी बोर्ड से हों या सीबीएसई से, 12वीं के बाद लिया गया सही फैसला आपके पूरे भविष्य की दिशा तय कर सकता है। चलिए जानते हैं कि बिना एमबीबीएस और बीटेक के अलावा किन कोर्स को करने के बाद मोटी सैलरी मिलती है।

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर
क्या आपको बिल्डिंग्स के डिजाइन और नक्शे बनाने में रुचि है? बी. आर्क एक प्रोफेशनल कोर्स है जो कला और विज्ञान दोनों का बेहतरीन मेल है। इस कोर्स के बाद आप आर्किटेक्ट बनकर घर, मॉल और पूरे शहरों की प्लानिंग और डिजाइन कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है जिनकी कल्पनाशक्ति मजबूत है और जो कुछ नया और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं।
डेटा साइंस और एआई
आज के समय में डेटा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है और यही ग्रोथ का मुख्य इंजन भी है। बड़ी-बड़ी कंपनियां ऐसे एक्सपर्ट्स पर खूब निवेश कर रही हैं, जो डेटा को सही तरीके से समझकर उसका उपयोग कर सकें। अगर आपकी रुचि गणित में है और आप टेक्नोलॉजी में अच्छे हैं, तो डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके लिए बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। इस फील्ड में सही स्किल्स के साथ शुरुआत में ही अच्छा पैकेज, लगभग 10-15 लाख रुपये सालाना तक मिल सकता है।
कॉर्पोरेट लॉ
अगर आपको लगता है कि वकील सिर्फ कोर्ट-कचहरी में काले कोट में दिखाई देते हैं, तो यह पूरी तस्वीर नहीं है। 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स जैसे बीएएलएलबी
या बीबीए एलएलबी करने के बाद आप बड़ी कंपनियों में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर सकते हैं। इस फील्ड में अच्छी कमाई के साथ-साथ मजबूत प्रोफेशनल पहचान और सम्मान भी मिलता है, क्योंकि कॉर्पोरेट लॉ में काम करने वालों की काफी मांग होती है। अधिकांश कॉरपोरेट वकील कानून फर्मों में काम करते हैं। यहां इनका काम विलय, अधिग्रहण, संयुक्त उपक्रम और श्रम या कॉरपोरेट कानून संबंधी मामलों पर कानूनी सलाह देना या समझौतों का मसौदा तैयार करना होता है।
मैनेजमेंट (आईपीएम – आईआईएमएस)
अगर आप मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी नहीं है कि पहले ग्रेजुएशन पूरा करें। आप 12वीं के बाद ही आईआईएमएस में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट’ (आईपीएम) कोर्स कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें शुरू से ही मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है।













