ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। यह शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और विदेशों से धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाना है।
हालांकि, इस फैसले के बाद तस्करी बढ़ने की आशंका है। इस फैसले के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की उम्मीद भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए शुल्क से कीमती धातुओं के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में मांग कम हो सकती है। यह फैसला भारत के व्यापार घाटे को कम करने और रुपये को समर्थन देने में मदद कर सकता है।













