ब्लिट्ज ब्यूरो
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर कहा है कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो उसे जवाब देने में 48 घंटे से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण और सशक्त बनाने के लिए 150 करोड़ की जगह 200 करोड़ खर्च हो जाएं पर अपराध का खात्मा और सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सम्राट चौधरी ने डीजीपी विनय कुमार की मौजूदगी में बिहार पुलिस की जमकर तारीफ की। कहा कि बिहार पुलिस पर जितना भी इनवेस्टमेंट किया जाए, कम है।
सीएम ने कहा कि पुलिस बल को चिंता नहीं करनी है। पुलिस वालों ने अगर चिंता की तो डायवर्ट हो जाएंगे। तब सुशासन नहीं आ सकता है जो राज्य में उद्योग, सड़क, शिक्षा या विकास के अन्य टारगेट को पूरा करने के लिए जरूरी है।
पुलिस कर्मियों की जॉब सबसे कठिन है जिन्हें सातों दिन चौबीसों घंटे काम करना पड़ता है। इनके बल पर सरकार सुसाशन स्थापित कर सकती है।












