ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। बीते कुछ दिनों से दक्षिण मुंबई (एसओबीओ) में बेस्ट इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान है। उपभोक्ता की शिकायतों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इस साल सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। बिजली समस्या की वजह जमीन के काफी नीचे बिजली का केबल होना है, जो कई साल पहले लगाई गई थी। हालिया घटना में मरीन लाइन स्टेशन के पास ट्रैक के नीचे से गुजरी केबल में सुधार करना चुनौती माना जा रहा है। कई केबल्स का सुधार अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण के कारण असंभव हो गया है। अब ‘बेस्ट’ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 20 करोड़ रुपये की आपातकालीन कार्य योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य मरम्मत कार्यों में तेजी लाना और 10.5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इस साल अब तक की सबसे अधिक जाने की मुख्य शिकायतें हुई दर्ज
के दौरान गिरगांव, भुलेश्वर, ओपेरा हाउस, कालबादेवी, दादर और वडाला समेत दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे हजारों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल ही में गिरगांव में केबल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति 12 घंटे से अधिक समय तक ठप रही, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
यह है योजना?
20 करोड़ रुपये की आपात योजना- दक्षिण मुंबई में बिजली आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद बनाने का लक्ष्य।
690 फील्ड वर्कर्स की भर्ती भूमिगत केबल फॉल्ट खोजने और मरम्मत के लिए
127 ड्राइवर ट्रैफिक विभाग से लेकर बिजली शिकायतों के निपटारे में लगाए जाएंगे
100 मैकेनिकों की मदद से फॉल्ट सुधार और मरम्मत कार्य होंगे
350 डीजल जनरेटर और एरियल लिफ्ट किराए पर लेंगे, जिससे बड़े फॉल्ट के दौरान बिजली बहाल करने की प्रक्रिया तेज होगी
ताड़देव में नया फॉल्ट कंट्रोल सेंटर, जिससे बेहतर मॉनिटरिंग हो सके।
गर्मी के कारण मुंबई में बिजली की मांग 4,600 मेगावाट के पार पहुंच गई है।













