ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।हर साल दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी होती है। इसमें 60 से अधिक पैमानों पर देशों की शक्तियों को आंका जाता है। इसके बाद एक रैंकिंग जारी की जाती है। इस साल 2026 की रैंकिंग में अमेरिका एक बार फिर शीर्ष पर काबिज है। इस साल की दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में पाकिस्तान शामिल नहीं है। वहीं, भारत हर बार की तरह इस सूची में बना हुआ है। ग्लोबल फायर इंडेक्स 2026 जारी हो गया है।
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश
अमेरिका : दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। उसकी सैन्य और आर्थिक रूप से किसी भी दूसरे देश से तुलना नहीं की जा सकती है। अमेरिका का सैन्य बजट दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिकी सेना की फायर पावर की बराबरी भी नहीं है।
रूस : दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है। रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर वारहेड हैं। हालांकि, उसने अमेरिका से कम संख्या में न्यूक्लियर वारहेड को मिसाइलों पर तैनात किया है। उसे यूक्रेन युद्ध में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
चीन: तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। वह आर्थिक और सैन्य शक्ति के रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। संख्या के हिसाब से चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है। इसके अलावा उसके पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेना भी है।
भारत: भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है। भारत की थलसेना दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों में शुमार है।
इसके अलावा भारत की वायु और नौसैनिक शक्ति भी तेजी से बढ़ रही है। भारत मिसाइलों पर भी तेजी से काम कर है और कई अलग-अलग तरीकों के हथियारों को ऑपरेट भी करता है। इसमें ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें भी शामिल हैं। भारत ने हाल में ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी किया था।
दक्षिण कोरिया: पांचवां सबसे शक्तिशाली देश है। दक्षिण कोरिया परमाणु शक्ति संपन्न न होते हुए भी गैर परमाणु क्षेत्र में अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है।
फ्रांस : छठा सबसे शक्तिशाली देश है। फ्रांस एविएशन और मिसाइलों के क्षेत्र में काफी आगे है। हथियारों में राफेल लड़ाकू विमान, एम-51 परमाणु मिसाइल, एएसएमपी-ए परमाणु क्रूज मिसाइल, स्कैल्प मिसाइल, मेटियोर मिसाइल प्रमुख हैं।
जापान : सातवां सबसे शक्तिशाली देश है। वह चीन और रूस के खतरों का सामना कर रहा है। वह टैंक, युद्धपोतों और रडार निर्माण जैसे क्षेत्रों में काफी आगे है।
यूनाइटेड किंगडम : आठवां सबसे शक्तिशाली देश है। वह परमाणु शक्ति संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर और पनडुब्बियां संचालित करता है।
तुर्की : नौवां सबसे शक्तिशाली देश है। उसकी सैन्य शक्ति में हाल के कुछ वर्षों में काफी इजाफा हुआ है। तुर्की की ड्रोन इंडस्ट्री काफी एडवांस मानी जाती है।
इटली : इटली दसवां सबसे शक्तिशाली देश है। इटली भी परमाणु शक्ति संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर को ऑपरेट करता है।













