ब्लिट्ज ब्यूरो
लंदन। ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया एप के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी। पीएम कीर द स्टार्मर ने कहा कि बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक पीएम के तौर पर और छोटे बच्चों के पिता के तौर पर उनका यह फैसला उचित है। स्टार्मर ने माना कि दुनिया की कुछ सबसे बड़ी टेक्नॉलॉजी कंपनियों पर इस तरह की रोक लगाना आसान नहीं होगा लेकिन बच्चों की सेहत और भलाई सबसे ज्यादा जरूरी है।
पैरेंट्स करेंगे स्वागत
ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने कहा, आज हमारे देश के लिए एक बड़ा पल है। यह हमारे बच्चों और हमारे भविष्य के लिए एक बड़ा कदम और असल बदलाव है, क्योंकि आज मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि सरकार 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाएगी। ब्रिटिश पीएम ने विश्वास जताया कि माता-पिता इस फैसले का स्वागत करेंगे, क्योंकि तकनीक में बदलाव के साथ सरकार के दृष्टिकोण को भी बदलना महत्वपूर्ण है।













