• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, May 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अमेरिका में 7.25 लाख भारतीयों पर मंडरा रहा संकट

by Blitz India Media
February 4, 2025
in Hindi Edition
0
7.25 lakh Indians in trouble in America
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कोलंबियाई अवैध प्रवासियों से भरे दो जहाजों को उनके वतन भेजा। हालांकि, कोलंबिया ने ये जहाज लौटा दिए, जिसके बाद अमेरिका ने बदले में कोलंबिया पर टैरिफ और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीयों पर भी यह खतरा मंडरा रहा है।
अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूएससीबीपी) के अनुसार फरवरी 2019 और मार्च 2023 के बीच अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के प्रयास में 1,49,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया था। इनमें अधिकतर लोग गुजरात और पंजाब से थे। वहीं, प्यू रिसर्च सेंटर के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में 7,25,000 से अधिक भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं।

करीब 1 लाख भारतीय सीमा पार करते पकड़े गए थे
यूएससीबीपी के अनुसार, भारतीय नागरिक दक्षिण पश्चिम सीमा से अमेरिका में प्रवेश करने वाले अवैध प्रवासियों की पांचवीं सबसे बड़ी जमात है। अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 96,917 भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में सीमा पार करते हुए पकड़ा गया। इनमें से 30,010 को कनाडा सीमा पर और 41,770 को मैक्सिको सीमा पर पकड़ा गया।

यह सुनिश्चित करें, आपका पासपोर्ट जरूर हो
विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कई तंत्र स्थापित किए हैं। इनमें मदद पोर्टल, प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र, 24×7 हेल्पलाइन, भारतीय मिशन और कुछ अन्य तरह के केंद्र शामिल हैं। अमेरिका, जर्मनी, भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों के लोगों को दूसरे देशों की यात्रा के लिए दो चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। पहला पासपोर्ट और दूसरा वीजा। पासपोर्ट के बिना आम आदमी तो क्या, राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भी किसी देश की यात्रा नहीं कर सकते।

विदेश मंत्रालय की सलाह
अपने पासपोर्ट (वीजा के पेजों सहित), बीमा पॉलिसी, ट्रैवलर के चेक, वीजा और क्रेडिट कार्ड नंबर की फोटोकॉपी रखें। इसे मूल दस्तावेजों से किसी दूसरी जगह पर रखें और घर पर किसी के पास एक प्रतिलिपि भी रख दें। आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां के कानूनों का पालन करें। पासपोर्ट खोने, चोरी या खराब होने पर तुरंत रिपोर्ट करें। पासपोर्ट के लिए अतिरिक्त फोटो ले जाएं।

हर भारतीय को अपने दोस्तों और घर पर मौजूद अपने परिवार के संपर्क में रहना चाहिए। अपने बीमा पॉलिसी का विवरण तथा अपनी विदेश की यात्रा के विवरण की कॉपी उन्हें दें। यदि विदेश में उचित समय तक रहने वाले हैं तो भारत छोड़ने से पहले या आने के तुरंत बाद स्थानीय भारतीय दूतावास में पंजीकरण / कांसुलेट में संपर्क करें, ताकि आपको बेहतर कांसुलर सहायता और अपडेट मिल सकें। वैसे भी अमेरिका का सपना पाले बैठे 12 लाख भारतीय ऐसे हैं, जिन्हें आज भी ग्रीन कार्ड वीजा का इंतजार है।

विदेश मंत्रालय की मदद लें, करें शिकायत
अगर विदेश में फंस गए हैं या कोई और दिक्क त है तो पीड़ित और उसके परिवार के सदस्य भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के विदेश मंत्रालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वह मंत्रालय के madad@gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मदद पोर्टल पर आप विदेश में हो रही किसी भी परेशानी के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पर मोबाइल नंबर, इमेल आईडी जैसी जानकारियों के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
Cleanliness initiative in Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में स्वच्छता की पहल

Recent News

Rubio, wife visit Taj Mahal
News

Rubio, wife visit Taj Mahal

by Blitz India Media
May 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US Secretary of State Marco Rubio and his wife Jeanette Rubio visited the iconic Taj Mahal...

Read moreDetails
Himanta Sarma Assam CM

Google, Unicef to help train Assam teachers

May 25, 2026
hiring

India’s GCC sector adds 1.7 million jobs

May 25, 2026
Ebola

India advises citizens to avoid travel to Congo

May 25, 2026
microsoft

Microsoft cuts Claude Code access

May 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation