• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

छोटे खेल ने कीर्तना को दी बड़ी पहचान

संघर्ष व जुनून से तीन बार जीता कैरम वर्ल्ड कप, बनीं रोल माडल - सीमित साधन, बड़े सपने देखने वाले बच्चों में जगाई नई उम्मीद

by Blitz India Media
January 3, 2026
in Hindi Edition
0
A small game gave Kirtana a big recognition
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में खेल प्रतिभा की कमी कभी नहीं रही, कमी रही है तो बस पहचान की। कैरम जैसे खेल को अक्सर घर-घर खेले जाने वाला खेल कहकर हल्के में लिया गया, लेकिन भारत की बेटी कीर्तना ने इस सोच को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तोड़ दिया। तीन बार कैरम वर्ल्ड कप जीतना सिर्फ ट्रॉफी पाने की कहानी नहीं है, यह अनुशासन, त्याग और वर्षों की अनदेखी मेहनत का परिणाम है। आज कीर्तना सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि उन लड़कियों की आवाज हैं जो घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर खेल में करियर बनाना चाहती हैं। उनकी कहानी बताती है, अगर इरादा साफ हो, तो छोटा खेल भी बड़ी पहचान दिला सकता है।
साधारण शुरुआत, असाधारण सपना
नॉर्थ चेन्नई की एक तंग गली से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े कैरम मंच तक पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं, लेकिन कीर्तना की कहानी बताती है कि महानता अक्सर वहीं जन्म लेती है, जहां उम्मीदें सबसे कमजोर होती हैं। तमिलनाडु की कीर्तना का जन्म एक साधारण भारतीय परिवार में हुआ। जब कीर्तना छह साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार कैरम बोर्ड को छुआ। तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही खेल एक दिन उनकी पहचान, उनका सहारा और उनका भविष्य बन जाएगा।
जिंदगी ने बहुत जल्दी उनकी परीक्षा ली, जब महज 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया। परिवार पर आर्थिक संकट टूट पड़ा। किशोरावस्था आते-आते हालात ऐसे हो गए कि कीर्तना को पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार चलाने के लिए उन्हें लेथ वर्कशाॅप में काम करना शुरू कर दिया। यहां उनके हाथों में मशीन की गर्मी और कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ लेकिन फिर भी दिल में कैरम का जुनून जिंदा रहा। जहां खेल को करियर मानना आज भी जोखिम भरा फैसला माना जाता है, वहां कैरम जैसे इंडोर गेम को चुनना और भी बड़ी चुनौती थी। दिनभर की थकान के बाद भी वह छोटे-छोटे टूर्नामेंट खेलती रहीं। इन मुकाबलों से उन्हें सिर्फ कुछ पैसे ही नहीं, बल्कि अपने सपने पर विश्वास मिलता गया। यही विश्वास उन्हें आगे बढ़ाता रहा।
कीर्तना के सपनों को मिले पंख
फिर आया वह पल, जिसने इतिहास बदल दिया। मालदीव में आयोजित 7वें कैरम वर्ल्ड कप में कीर्तना ने दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने, महिला सिंगल्स में स्वर्ण, डबल्स में स्वर्ण, टीम इवेंट में स्वर्ण और अंततः वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। हर जीत के साथ उन्होंने यह साबित किया कि कैरम सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उच्च स्तर का प्रतिस्पर्धी खेल है।
आज कीर्तना के हाथों में सिर्फ ट्रॉफियां नहीं हैं, उनके हाथों में उन लाखों बच्चों की उम्मीद है, जो गरीबी, हालात और सीमाओं के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।

Related Posts

स्वयं परीक्षा 2026: आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
Hindi Edition

‘स्वयं’ जनवरी सेमेस्टर परीक्षाएं 17 जून से, आवेदन 12 मई तक

May 6, 2026
Bharat Petroleum
Hindi Edition

बीपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव व सेक्रेटरी समेत कई पदों पर भर्ती

May 6, 2026
गणित में सफलता का नया तरीका- डर को छोड़ें, समझ से बढ़ें आगे
Hindi Edition

गणित में सफलता का नया तरीका- डर को छोड़ें, समझ से बढ़ें आगे

May 6, 2026
यूपी बोर्ड की परीक्षा : 10वीं 12वीं में बेटियों का परचम
Hindi Edition

यूपी बोर्ड की परीक्षा : 10वीं 12वीं में बेटियों का परचम

May 6, 2026
यूके बोर्ड की 12वीं में भी बेटियां टॉपर
Hindi Edition

यूके बोर्ड की 12वीं में भी बेटियां टॉपर

May 6, 2026
नई छात्रवृत्तियों व अनुसंधान अनुदान के लिए बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख
Hindi Edition

नई छात्रवृत्तियों व अनुसंधान अनुदान के लिए बीएचयू को मिलेंगे 50 लाख

May 6, 2026
Load More
Next Post
Curiosity about the nature of employee-related schemes in the Eighth Pay Commission

आठवें वेतन आयोग में कर्मियों से जुड़ी स्कीम्स के स्वरूप को लेकर जिज्ञासा

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation