ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 32 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीकॉम, बीबीए की डिग्री भी होनी चाहिए। सेक्रेटरी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए और उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए। एसोसिएट एक्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
बीपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार साइट में बताए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।













