• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

घाटे का सौदा नहीं ‘नेचुरल फार्मिंग’, केंद्र को भेजा गुजरात मॉडल: आचार्य देवव्रत

महामहिम राज्यपाल ने कहा, महिलाओं को भी बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, तीन-तीन गांवों का बनेगा क्लस्टर

by Blitz India Media
May 6, 2026
in Hindi Edition
0
घाटे का सौदा नहीं 'नेचुरल फार्मिंग', केंद्र को भेजा गुजरात मॉडल: आचार्य देवव्रत

गुलशन वर्मा

भिवानी। गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत ने कहा है कि प्राकृतिक खेती घाटे का सौदा नहीं है। गुजरात में शुरू किया गया प्राकृतिक खेती का मॉडल भारत सरकार को भेजा हुआ है, जिसमें महिलाओं को भी मास्टर ट्रेनर तैयार करना व तीन-तीन गांवों का क्लस्टर बनाकर किसानों व आमजन को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करना शामिल है। गुजरात के विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए संगठित होकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

– वर्किंग जनर्लिस्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती पर सेमिनार का आयोजन

महामहिम राज्यपाल बया पर्यटक केंद्र में वर्किंग जर्नलिस्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती पर सेमिनार के दौरान पत्रकारों से संवाद रहे थे। इसमें भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बादली से विधायक कुलदीप वत्स, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.दीप्ति धर्माणी, प्रमुख समाजसेवी बृजलाल सर्राफ, पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, युवा शांति सेना के प्रमुख और दिग्गज छात्र नेता रह चुके प्रमुख समाजसेवी संपूर्ण सिंह, पूर्व सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी, दीपक बंसल के अलावा बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी अनेक वरिष्ठ पत्रकार व छायाकार तथा शहर के उद्योगपति, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर भिवानी महापंचायत द्वारा सीबीएससी की 10वीं की परीक्षा में 499/500 अंक प्राप्त करने वाली वैश्य मॉडल स्कूल की छात्रा, उसके अध्यापकों व अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

भिवानी महापंचायत के सरंक्षक प्रमुख समाजसेवी बृजलाल सर्राफ ने आए हुए अतिथियों व पत्रकारों का स्वागत किया।

राज्यपाल देवव्रत ने कहा कि हमारे मकानों में रसोई की तरह ही धरती पौधों की रसोई है, जिसमें सभी खनिज तत्व जड़वत हैं। उन्होंने कहा कि हमें धरती में विद्यमान तत्वों, मित्र कीट, केंचुओं को बचाना है, जो सूक्ष्म जीवाणुओं का निर्माण करते हैं।

उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज भूजल लगातार गिरता जा रहा है और जहरीला भी हो गया है। आज की जहरयुक्त खेती के साथ-साथ आने वाले समय में पीने के लिए पानी भी नहीं मिलेगा। उन्होंने प्राकृतिक खेती के उत्पादन के लिए सूक्ष्म जीवाणु तैयार करने के लिए गोबर, मूत्र के इस्तेमाल का फार्मूला भी बताया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती घाटे का सौदा नहीं है। वे कुरुक्षेत्र में अपने 200 एकड़ के खेत में पूरा साल विभिन्न फसलों की पैदावार लेते हैं। इसको अपनाकर किसान हर महीने अच्छी आमदनी ले सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे प्राकृतिक खेती के साथ-साथ देसी गाय को पालें। हमने रासायनिक खादों के प्रयोग से जमीन को बंजर बनाने के साथ-साथ देसी गायों की करीब 55 नस्लों को भी खत्म कर दिया है। इन नस्लों को फिर से लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देसी गाय हमारे लिए भगवान का वरदान है। गाय के एक ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती देसी गाय के गोबर और गौमूत्र पर आधारित है, जबकि जैविक खेती में केवल गोबर की खाद डालते हैं, जिससे उत्पादन नहीं बढ़ता है। प्राकृतिक और जैविक खेती दोनों अलग-अलग तरह की होती हैं।

उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के समय धरती पर सूक्ष्म जीवाणों का भंडार था, लेकिन समय के साथ-साथ रसायनिक प्रयोगों ने धरती को बंजर बना दिया। अगर स्थिति यही रही तो आने वाले समय में धरती पर बोझ और बढ़ेगा तथा मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस बात से बेहद चिंतित हैं कि धरती बंजर हो रही है और मानव जीवन बीमारियों से घिरता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वे अपने लिए खेत के उतने हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूरी करें, जिससे उसके घर का काम चल सके। प्राकृतिक खानपान ही अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक अनाज व सब्जियों की मांग बढ़ेगी तो इसका विस्तार भी बढ़ेगा। इस अवसर पर जिले के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान भवानी प्रताप सिंह, रामदेव तायल, उद्योगपति सुरेश गुप्ता, पवन बुवानीवाला, सुंदरलाल गोटेवाला, विजय टुटेजा, देवराज मेहता, विजय टैणी, कैलाश चंद शर्मा, कर्ण मृग, निकुंश असीजा, प्रवीण असीजा, अमित गाबा, नरेंद्र शर्मा, जगदीश गिरधर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

घाटे का सौदा नहीं 'नेचुरल फार्मिंग', केंद्र को भेजा गुजरात मॉडल: आचार्य देवव्रत

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की ‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ के अभियान की प्रशंसा

भिवानी। गुजरात के राज्यपाल महामहिम देवव्रत आचार्य ने ‘ब्लिट्ज इंडिया’ की सकारात्मक पत्रकारिता के मिशन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। ‘ब्लिट्ज इंडिया’ के गुजरात संस्करण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने शुभकामना दी कि इस मीडिया समूह का नाम बहुत जल्द देश-दुनिया में होगा। राज्यपाल महोदय ने कहा-दिखावे की तड़क-भड़क व अनावश्यक-अनर्गल बयानबाजी से दूर रह कर विकासात्मक पत्रकारिता पर फोकस करना इतना आसान नहीं लेकिन ‘ब्लिट्ज इंडिया’ ऐसा कर रहा है जो प्रशंसनीय है।

महामहिम हरियाणा के भिवानी शहर में ‘नेचुरल फार्मिंग’ पर सेमिनार में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले उन्होंने अलग से मुलाकात का समय दिया।इस सुअवसर के दौरान उन्होंने ‘ब्लिट्ज इंडिया गुजराती’ की लांचिंग की हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती संस्करणों में कवरेज देखी और इसकी क्वालिटी और कंटेंट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब तो आप गुजरात आ चुके हैं, मिलना होता ही रहेगा। मीडिया के विविध पहलुओं पर महामहिम राज्यपाल महोदय के साथ चर्चा हुई। उनको ‘ब्लिट्ज इंडिया’ की भावी विस्तार योजना के बारे में जानकारी भी दी।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘ब्लिट्ज इंडिया’ समूह के प्रधान संपादक श्री दीपक द्विवेदी बहुत अच्छे इंसान हैं।

‘ब्लिट्ज इंडिया’ के गुजराती संस्करण के लांचिंग एडिशन की (गुजराती, हिंदी व अंग्रेजी) प्रतियों की फाइल महामहिम राज्यपाल को सादर भेंट की गई।

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed

यूएई के फैसले से ग्लोबल ऑयल मार्केट में भूचाल

Recent News

Josh Inglis to Lead Australia as Mitchell Marsh Ruled Out
News

Injured Marsh ruled out of Aussie squad

by Blitz India Media
May 26, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Australia start their ODI series against Pakistan with another change in leadership as Mitchell Marsh has...

Read moreDetails
Altman

AI won’t trigger jobs apocalypse: Altman

May 26, 2026
Amit Shah Hails Women Personnel's Role in BSF Security

Shah inaugurates barracks for women personnel

May 26, 2026
India, US ink pact on critical minerals

India, US ink pact on critical minerals

May 26, 2026
US Strikes Iranian Missile Sites Amid Fragile Ceasefire

US forces strike Iranian missile launch sites

May 26, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation