ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। एआई के दौर में जॉब पाने और टिके रहने का तरीका बदल गया है। अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, काम की स्किल जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अगर सही दिशा पता हो तो इन स्किल्स को आप आसानी से सीख सकते है।
सबसे पहले यह समझें कि आप किस फील्ड में आगे बढ़ना चाहते है। जैसे-कंटेंट राइटिंग, अकाउंट्स, मार्केटिंग, डिजाइन या डेटा से जुड़ा काम। बिना दिशा के सीखना समय खराब करता है। एक फील्ड चुनें और उसी के हिसाब से स्किल जोड़ें।
रोज 1 घंटा सीखने का नियम
बहुत बड़ा प्लान बनाने की जरूरत नही है। बस रोज 1 घंटा सीखने का नियम बनाएं। 30 मिनट विडियो से सीखे और 30 मिनट खुद करके देखें। यही तरीका सबसे असरदार है। छुट्टी वाले दिन ज्यादा समय दे सकते हैं।
कौन-से टूल सीखें
आज के समय में कुछ बेसिक टूल सीखने जरूरी है। जैसे-चैट जीपीटी से कंटेंट बनाना, एक्सेल में डेटा समझना, केनवा से डिजाइन बनाना। इन टूल्स को सीखने के लिए यूट्यूब पर फ्री विडियो मिल जाते है। पहले बेसिक सीखें, फिर धीरे-धीरे एडवांस ।
अपने काम से जोड़कर सीखें
सिर्फ सीखना काफी नहीं है, उसे अपने काम से जोड़ना जरूरी है। जैसे अगर आप कंटेट लिखते हैं, तो चैटजीपीटी से आइडिया लें और खुद लिखें। अकाउंट्स में है, तो एक्सेल में छोटी-छोटी डेटा शीट बनाएं। इससे आपकी स्किल मजबूत होगी।
हर महीने एक नई स्किल
एक साथ सब कुछ सीखने की कोशिश न करें। हर महीने एक नई स्किल जोड़ें। पहले बेसिक सीखें, फिर उसी को बेहतर करें।
लोगों से जुड़ें
लिंक्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने काम को शेयर करें। वहां लोगों के काम देखें और उनसे सीखें। अगर मौका मिले तो छोटे फ्रीलांस काम भी करें। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
एआई को रोज के काम में लाएं
एआई को सिर्फ देखने के लिए नहीं, इस्तेमाल करने के लिए सीखें। रोज के काम में इसे जोड़ें। जैसे ईमेल लिखना, डेटा समझना या आइडिया लेना।
आगे बढ़ने का आसान फॉर्मूला
सीधा नियम है-रोज थोड़ा सीखें, खुद करके देखे और हार मत मानें। एआई का दौर उन्हीं के लिए है जो सीखने के लिए तैयार हैं। अगर आप आज से शुरू करते हैं, तो आने वाले समय में आपके लिए मौके ही मौके होंगे।













