ब्लिट्ज ब्यूरो
बिश्केक। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 17 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य शामिल हैं।
सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 8-1 से हराया, जो 2019 के बाद इस भार वर्ग में भारत का पहला एशियन गोल्ड है।
अभिमन्यु मंडवाल: पुरुषों की 70 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5-3 से हराया।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारतीय कुश्ती टीम ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत नींव रखी है।
रजत पदक
मीनाक्षी गोयत: महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक।
अमन सहरावत: 61 किग्रा फ्रीस्टाइल।
संदीप सिंह मान: 79 किग्रा फ्रीस्टाइल।
मुकुल दहिया: 86 किग्रा फ्रीस्टाइल।
ललित सहरावत: ग्रीको-रोमन 55 किग्रा।
नितेश सिवाच: ग्रीको-रोमन 97 किग्रा।
कांस्य पदक
अंकुश (57 किग्रा), दिनेश (125 किग्रा), मोनिका (65 किग्रा), हर्षिता (72 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा ग्रीको रोमन), प्रिंस (82 किग्रा ग्रीको रोमन ), सचिन सहरावत (67 किग्रा ग्रीको रोमन), हंसिका लांबा (55 किग्रा), नेहा (59 किग्रा)।













