• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पढ़ाई के लिए पैसे नहीं? चिंता छोड़ें, इन स्कॉलरशिप से पूरा करें अपना सपना

by Blitz India Media
April 21, 2026
in Hindi Edition
0
पढ़ाई के लिए पैसे नहीं? चिंता छोड़ें, इन स्कॉलरशिप से पूरा करें अपना सपना

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अधिकतर छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में एक ही सवाल होता है— आगे की पढ़ाई के लिए पैसों का इंतजाम कैसे होगा? हायर एजुकेशन के बढ़ते खर्चों के कारण कई बार होनहार छात्र अपने सपनों को पूरा करने से पीछे रह जाते हैं। लेकिन भारत सरकार ने छात्रों की इस राह को आसान बनाने के लिए कई बेहतरीन स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएं न केवल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करती हैं, बल्कि प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहन भी देती हैं। अगर आप 2026 में ग्रेजुएशन में दाखिला लेने जा रहे हैं, तो इन प्रमुख सरकारी स्कॉलरशिप के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

1. सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (सीएसएसएस)

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह स्कॉलरशिप कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सबसे पॉपुलर स्कॉलरशिप में से एक है। यह उन छात्रों को दी जाती है जो 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 20 प्रतिशत (80 पर्सेंटाइल वाले) में आते हैं। इस स्कॉलरशिप का लाभ उन परिवारों के बच्चों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय ₹4.5 लाख से कम है। इसके तहत स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए सालाना ₹12,000 और पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए ₹20,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।

2. इंस्पायर स्कॉलरशिप

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दी जाने वाली यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो बेसिक साइंस (जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी) में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ‘शी’ ( एसएचई -स्कालरशिप फार हायर एजुकेशन ) स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को सालाना ₹80,000 की बड़ी राशि प्रदान की जाती है। इसमें ₹60,000 नकद और ₹20,000 प्रोजेक्ट वर्क के लिए मिलते हैं। इसके लिए छात्र का अपनी बोर्ड परीक्षा में टॉप 1 प्रतिशत में होना अनिवार्य है।

3. एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से छात्राओं को तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके तहत पात्र छात्राओं को हर साल ₹50,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसका उपयोग वे अपनी ट्यूशन फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए कर सकती हैं। एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

4. पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाएं

सरकार विभिन्न श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप चलाती है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र अपनी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण पढ़ाई न छोड़े। इसमें ट्यूशन फीस के साथ-साथ मासिक रख-रखाव भत्ता भी दिया जाता है।

आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक डॉक्यूमेंट

इन सभी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का सबसे आसान जरिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल है। छात्रों को scholarships.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। आवेदन के समय छात्र के पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट और बैंक पासबुक की कॉपी होना अनिवार्य है। सरकार की इन स्कॉलरशिप का उद्देश्य ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ के सपने को सच करना है। यदि आप भी पात्र हैं, तो समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन जरूर करें ताकि आपकी उच्च शिक्षा में पैसों की कमी कभी बाधा न बने।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

Recent News

railway
News

Govt approves Rs 270 cr Kavach for East Railway

by Blitz India Media
June 22, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Government has approved the installation of its indigenous train protection system -- Kavach -- on...

Read moreDetails
Keir Starmer

UK PM Starmer announces resignation

June 22, 2026
UIDAI sees 14 million downloads of new Aadhaar App

Aadhaar app crosses 3.1 crore downloads

June 22, 2026
DoT Drafts Administrative Spectrum Rules For Telecom

DoT unveils spectrum plan; Starlink left out

June 22, 2026
Yoga Day celebrated with much fanfare

Yoga Day celebrated with much fanfare

June 22, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation