• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, May 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

डायबिटीज, कैंसर की दवाएं विदेश से खरीदने पर विचार

सेना के मेडिकल विंग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भेजी जाएंगी

by Blitz India Media
November 30, 2025
in Hindi Edition
0
medicine
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकार कुछ खास बीमारियों के लिए जरूरी दवाओं को विदेशों से खरीदने पर विचार कर रही है। इन दवाओं में वजन घटाने, कैंसर, दिल की बीमारियों और डायबिटीज की दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं को सेना के मेडिकल विंग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम जैसे सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह लिस्ट 65 से ज्यादा ऐसी दवाओं की है जो पेटेंट वाली हैं या खास तौर पर बनाई जाती हैं। इनमें टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं जैसे सेमाग्लूटाइड और टिरजेपेटाइड शामिल हैं। साथ ही, डायबिटीज वाले मरीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली एक खास एंटीबॉडी दवा, इवोलकुमैब भी इस लिस्ट में है। भारत में इन दवाओं को बनाने की क्षमता कम है या बिल्कुल नहीं है।
क्या है सरकार की नीति?
सरकार की एक नीति है जिसके तहत 200 करोड़ रुपये तक की चीजें या सेवाएं बाहर से नहीं खरीदी जा सकतीं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि देश के अपने उद्योगों को बढ़ावा मिले लेकिन, कुछ खास मौकों पर इस नियम में छूट दी जा सकती है। जैसे अगर देश में किसी चीज की सप्लाई कम हो या फिर लोगों की तुरंत जरूरत हो। हाल ही में सरकार ने 128 दवाओं और वैक्सीन को ग्लोबल टेंडर से छूट दी है। यह छूट मार्च 2027 तक या जब तक कोई और आदेश नहीं आता, तब तक लागू रहेगी। यह नई लिस्ट उसी छूट के साथ जोड़ी गई है।
डीओपी ने जारी किया नोटिस
फार्मास्युटिकल विभाग (डीओपी) ने विगत दिवस अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया है कि उन्हें डायरेक्टरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से ये अनुरोध मिले हैं। वे चाहते हैं कि इन दवाओं को ग्लोबल टेंडर से छूट वाली लिस्ट में शामिल किया जाए या फिर स्थानीय निर्माताओं की पहचान की जरूरत से छूट मिले।
दवा कंपनियों से मांगे गए सुझाव
सरकार ने स्थानीय दवा कंपनियों से कहा है कि अगर वे इन दवाओं को देश में बना सकते हैं तो 5 दिसंबर तक अपने दावे दर्ज कराएं। नोटिस के मुताबिक, कुछ ऐसी दवाएं भी हैं जो अभी बाजार में नहीं आई हैं। फार्मा इंडस्ट्री की तरफ से मिले अनुरोधों के बाद इन दवाओं के बारे में भी सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। खरीद एजेंसियां नौ अलग-अलग तरह की दवाओं के लिए ये अनुरोध कर चुकी हैं। इस लिस्ट में कुछ वैक्सीन भी शामिल हैं।
फार्मास्युटिकल विभाग स्वास्थ्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के लोग इस मामले पर कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं। जब यह सब तय हो जाएगा तो वित्त मंत्रालय के तहत आने वाला डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर टेंडर के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी करेगा। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा मरीजों को होगा, क्योंकि उन्हें समय पर जरूरी इलाज मिल पाएगा।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Super offer for KC-390, preparing to set up a complete factory in India

केसी- 390 का सुपर ऑफर, पूरी फैक्ट्री भारत में लगाने को तैयारी

Recent News

PM Modi pays tributes to Sardar Patel
News

PM Modi pays tributes to Sardar Patel

by Blitz India Media
May 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: During the Somnath Amrut Mahotsav on May 11, Prime Minister Narendra Modi paid homage to Sardar...

Read moreDetails
Bengal observer PIL

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

April 29, 2026
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation