ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मई और जून देश भर के लिए तपती गर्मी वाले महीने होते हैं। इस बार मई में लू सामान्य से काफी कम चली है, वहीं जून में भी लू नहीं चलने की संभावना है। आईएमडी ने मॉनसून के दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि जून में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि नार्थवेस्ट और नार्थईस्ट इंडिया के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। जून में लू चलने की संभावना नहीं है। हालांकि नार्थवेस्ट और इससे लगते सेंट्रल और इंस्ट इंडिया के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है लेकिन इसके दिन काफी कम होंगे। उन्होंने बताया कि जून में बादल अधिक रहेंगे। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहेगा। यानी रातों को अधिक गर्मी सहनी पड़ सकती है। हालांकि मध्यम भारत और इससे लगते साउथ पेनिनसुला के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के सेकेट्री एम रविचंद्रन ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के दौरान देश में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य से 106% बारिश होगी। मॉनसून के दौरान देश भर में 87 सेंटीमीटर बारिश होती है।
– 106% तक बारिश कोर जोन (खेती प्रधान राज्यों) में होने का अनुमान
– l92-108% तक नॉर्थवेस्ट इंडिया में बारिश की संभावना जताई गई
– 87 सेंटीमीटर बारिश देशभर में होती है मॉनसून के चार महीनों में