• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

वेट लॉस में भी मददगार है पानी

- इसके फायदों से अक्सर लोग होते हैं अनजान

by Blitz India Media
March 30, 2026
in Hindi Edition
0
वेट लॉस में भी मददगार है पानी
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार बहुत जरूरी माना जाता है। खूब पानी पीते रहना भी हमारी सबसे बुनियादी जरूरतों में से एक है। हमारा शरीर लगभग 55-60% पानी से बना होता है। सभी कोशिकाओं-अंगों को सही तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो थकान, सिरदर्द, चक्क र, कब्ज और यहां तक कि किडनी की समस्या भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ वयस्कों को रोज 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। आमतौर पर पानी को सिर्फ प्यास बुझाने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने वाला माना जाता है, पर अक्सर लोग इसके सबसे महत्वपूर्ण फायदों से अनजान रह जाते हैं। पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करते के साथ वेट लॉस और लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है।

अच्छी सेहत के लिए खूब पानी पीना जरूरी

विश्व जल दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला खास दिन है जो पानी के महत्व को याद दिलाता है। पानी के संसाधनों के सतत प्रबंधन और पानी को बचाने के लिए प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया जाता है। पानी हमारी सेहत का आधार है, इसलिए हमें और भी सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं।

क्या वजन कंट्रोल करने में भी पानी है फायदेमंद?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पानी पीते रहना आपके वेट लॉस में भी लाभकारी हो सकता है। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने से आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।

पानी में कोई कैलोरी नहीं होती, इसलिए ये पेट भरा रखने के साथ वेट लॉस में मददगार हो सकता है।

भोजन से पहले पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है।

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पर्याप्त पानी मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है जो वेट लॉस में मददगार हो सकता है

डिहाइड्रेशन का कम होता है खतरा

डिहाइड्रेशन एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है, इसका शरीर पर कई तरह से नकारात्मक असर हो सकता है। खूब पानी पीते रहना आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है।

जब शरीर में पानी की कमी होती है तो ब्लड वॉल्यूम घटने लगता है।

इससे थकान, चक्कर और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पर्याप्त पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, क्योंकि पसीने के जरिए अतिरिक्त गर्मी बाहर निकलती है।

गर्मियों, व्यायाम या बुखार के दौरान पानी की जरूरत बढ़ जाती है। इसमें आपको अतिरिक्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है।

पाचन और किडनी के लिए जरूरी

जब हम पर्याप्त पानी पीते हैं तो पेट और आंतें सही तरीके से काम करती हैं। पानी मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। ये पाचन को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करता है।

इसी तरह किडनी शरीर से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने के लिए भी खूब पानी पीते रहना चाहिए। ये पेशाब के जरिए टॉक्सिन बाहर निकलने और और किडनी स्टोन के खतरे से बचाने में मददगार है।

खूब पानी पीते रहने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं जिसके बारे में सभी लोगों को जरूर जानना चाहिए।

पानी रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। डिहाइड्रेशन से त्वचा रूखी, बेजान और झुर्रियों वाली दिख सकती है।

अध्ययनों में पाया गया है कि पानी की कमी से चिड़चिड़ापन और फोकस में कमी आ सकती है। पर्याप्त पानी पीने से मानसिक सतर्कता बनी रहती है।
पर्याप्त पानी पीने से मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न का खतरा कम होता है।

पानी रक्त को पतला बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पर्याप्त हाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायता मिलती है।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Modi

पीएम मोदी की एक-एक बूंद के संरक्षण की अपील

Recent News

IBM unveils world's first sub-1 nano chip tech
News

IBM unveils world’s first sub-1 nano chip tech

by Blitz India Media
June 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US-based technology giant IBM on June 23 unveiled what it described as the world's first sub-1...

Read moreDetails
Modi

PM Modi welcomes Amazon’s $48 b investment in India

June 25, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

June 25, 2026
India expanding long-range strike capabilities

India expanding long-range strike capabilities

June 25, 2026
Crude Oil

Russia eyes gasoline imports from India

June 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation